लाइव न्यूज़ :

अफगान दुभाषियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आसान बनाने के लिए अमेरिकी सदन में हुआ मतदान

By भाषा | Updated: June 30, 2021 10:55 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 जून (एपी) अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने मंगलवार को एक विधेयक को आसानी से पारित किया जो नाटो या अमेरिकी सेना के लिए काम कर चुके अफगानिस्तान के नागरिकों के लिए अमेरिका आना आसान बनाएगा।

विधेयक के तहत, पूर्व दुभाषियों, वाहन चालकों और युद्ध प्रयास को समर्थन देने वाले अन्य लोगों को विशेष आव्रजन वीजा की आवेदन प्रक्रिया के तहत अफगानिस्तान में चिकित्सीय जांच कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाय उन्हें अमेरिका में आगमन के 30 दिनों के भीतर यह जांच करानी होगी।

अफगानों को काबुल में एकमात्र क्लिनिक में जांच करानी होती थी। आलोचकों का कहना है कि यह कोविड-19 प्रकोप के दौरान और पहले से कठिन प्रक्रिया में अनावश्यक बाधा है, जो देश से अमेरिकी एवं नाटो सैनिकों की आसन्न वापसी और तालिबान के साथ जंग में मदद करने वालों के सामने आ रहे खतरों के साथ और जटिल हो गई है।

डेमोक्रेटिक सांसद जेसन क्रो ने कहा, ‘‘हम धीमी नौकरशाही को हमारे लोगों के साथ सेवा देने वाले अफगानों की जिंदगियों की कीमत चुकाने की इजाजत नहीं दे सकते हैं।”

विधेयक को द्विपक्षीय समर्थन मिला और इसके पक्ष में 366 और विरोध में 46 मत पड़े। यह अब सीनेट में भेजा जाएगा।

सदन में इस हफ्ते की शुरुआत में विशेष विधेयक पर मतदान होगा जो विशेष आव्रजक वीजा की संख्या 8,000 तक बढ़ा देगा और कार्यक्रम के लिए कुछ अन्य शर्तों को आसान बनाएगा।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले हफ्ते कहा था कि प्रशासन अमेरिकी सेना के लिए अपने परिवारों के साथ काम करने वाले हजारों लोगों को निकालेगा लेकिन उन्होंने ब्योरे उपलब्ध नहीं कराए।

अमेरिका ने अफगानों के लिए 2009 में विशेष आव्रजक वीजा कार्यक्रम बनाया था। करीब 18,000 आवेदन लंबित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?