लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: प्रतिनिधि सभा ने परिसर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 1.9 अरब डॉलर मंजूर किए

By भाषा | Updated: May 20, 2021 22:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 मई (एपी) अमेरिकी कांग्रेस के निम्न सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव (प्रतिनिधि सभा) ने छह जनवरी को हुए दंगे की पृष्ठभूमि में कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 1.9 अरब डॉलर के बजट को मंजूरी दी है।

डेमोक्रेटिक सांसदों ने रिपब्लिकन पार्टी के विरोध के बावजूद परिसर की सुरक्षा दीवार और त्वरित कार्रवाई बल को और मजबूत करने के लिए इस बजट को मंजूरी दी।

सदन ने 213-212 विधेयक को बहुत कम अंतर से मंजूरी दी। यह मंजूरी ऐसे समय दी गई है जब एक दिन पहले ही सदन ने तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा परिसर की घेराबंदी तेाड़ने और उस समय हुई हिंसा की जांच के लिए आयोग गठित करने की मंजूरी दी गई है।

हालांकि, सीनेट में आयोग और बजट संबंधी प्रस्तावों का भविष्य अनिश्चित है क्योंकि अधिकतर रिपब्लिकन सदस्यों ने दोनों का विरोध किया है। वहीं सीनेट में मौजूद कुछ उदारवादी डेमोक्रेटिक सदस्य भी सुरक्षा पर भारी भरकम राशि खर्च करने के पक्ष में नहीं हैं।

संसदीय सुरक्षा मामलों को देखने की उप समिति के अध्यक्ष और रिपब्लिकन सदस्य टिम रेयान ने कहा, ‘‘ हम देश की प्रमुख पार्टी है जिसकी अनदेखी की जा रही है। हम समस्या का समाधान करना चाहते हैं, लेकिन स्पष्ट है कि वे बैठकर बात नहीं करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'