लाइव न्यूज़ :

अमेरिका अभी तक अफगानिस्तान से 82 हजार से अधिक लोग निकाल चुका है: ब्लिंकन

By भाषा | Updated: August 26, 2021 12:38 IST

Open in App

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका ने काबुल से अभी तक 82,000 से अधिक लोगों को निकाला है और केवल पिछले 24 घंटे में ही करीब 19,000 लोगों को निकाला गया है, जो विश्व इतिहास में हवाईमार्ग द्वारा चलाए गए ‘‘सबसे बड़े’’ निकासी अभियानों में से एक है। ब्लिंकन ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि अमेरिका समर्थित अफगानिस्तान सरकार के पतन के बाद, 14 अगस्त को वहां से करीब 6000 अमेरिकी नागरिक निकलना चाहते थे। पिछले 10 दिनों में करीब 4500 अमेरिकियों को उनके निकट रिश्तेदारों के साथ निकाला गया है। विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ 14 अगस्त से अभी तक 82,300 से अधिक लोगों को सुरक्षित काबुल से निकाला गया है। मंगलवार से बुधवार के बीच 24 घंटे में ही करीब 19000 लोगों को अमेरिकी सेना तथा गठबंधन में शामिल देशों के 90 विमानों के जरिए निकाला गया। केवल अमेरिका ही इतनी जटिलताओं के बीच इस स्तर पर अभियान को अंजाम दे सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह विश्व इतिहास में हवाईमार्ग से चलाए गए सबसे बड़े निकासी अभियानों में से एक है...पिछले 24 घंटे में हमने करीब 500 अमेरिकियों से सम्पर्क किया है और उन्हें हवाईअड्डे तक सुरक्षित कैसे पहुंचा जाए इस संबंध में जानकारी दी है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका बाकी बचे करीब 1000 लोगों से भी सम्पर्क करने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले, अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा था कि 12 दिनों तक सैन्य विमानों से अमेरिकियों को निकालने के अभियान के बावजूद अब भी करीब 1,500 अमेरिकी अफगानिस्तान में मौजूद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."