लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के साथ आतंकवादियों की पनाहगाहों पर चिंताओं को लेकर ईमानदार रहा है अमेरिका :पेंटागन

By भाषा | Updated: October 1, 2021 10:09 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, एक अक्टूबर पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका लंबे समय से पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में आतंकवादियों की पनाहगाहों के संबंध में अपनी चिंताओं को लेकर बहुत ईमानदार रहा है।

अफगानिस्तान और अमेरिका ने पहले भी तालिबानी आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुसने देने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की है, जहां उन्हें पनाह दी जाती है और साथ ही चिकित्सीय इलाज भी दिया जाता है।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम लंबे समय से पनाहगाहों के संबंध में पाकिस्तान के साथ अपनी चिंताओं को लेकर बहुत ईमानदार रहे हैं। ये पनाहगाह सीमा पर उनकी तरफ हैं और ये चिंताएं आज भी बनी हुई हैं।’’

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान का पड़ोसी होने के नाते पाकिस्तान के पास निश्चित रूप से दुनिया के उस हिस्से में आतंकवाद के संबंध में कुछ समानताएं और जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम अपनी चिंताओं को लेकर पाकिस्तानी नेताओं के साथ स्पष्ट बातचीत करते रहेंगे।’’

किर्बी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह याद दिलाना महत्वपूर्ण है कि पाकिस्तानी लोग भी उन समूहों और उसी सीमा से पैदा होने वाले आतंकवादी खतरों के पीड़ित रहे हैं।’’

काबुल दावा करता है कि इस्लामाबाद युद्ध ग्रस्त देश में लड़ने के लिए हजारों आतंकवादियों को भेज रहा है और तालिबान को पनाह दे रहा है। वहीं, पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान विरोधी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान तथा एक अलगाववादी समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को पनाह देता है।

किर्बी ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान के भीतर ड्रोन हमले जारी रखना अमेरिका के अधिकारों के दायरे में आता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि हमारे पास देश की रक्षा करने का अधिकार है।’’

दरअसल, तालिबान ने अमेरिका पर अफगानिस्तान में ड्रोन उड़ाना जारी रखकर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब