लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से 31 अगस्त तक निकासी पर ध्यान केंद्रित कर रहा अमेरिका

By भाषा | Updated: August 24, 2021 10:33 IST

Open in App

बाइडन प्रशासन ने सोमवार को कहा कि वह अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के अभियान को 31 अगस्त तक पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। व्हाइट हाउस, विदेश मंत्रालय और पेंटागन के अधिकारियों के अनुसार, काबुल हवाई अड्डे से लोगों को निकालने के अभियान को विस्तार देने पर अंतिम निर्णय राष्ट्रपति जो बाइडन को लेना है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने व्हाइट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह प्रक्रिया किस प्रकार आगे बढ़ेगी, इस पर अंतिम निर्णय सिवाय राष्ट्रपति के और कोई नहीं ले सकता।” तालिबान द्वारा तय की गई 31 अगस्त की समयसीमा पर पूछे गए सवाल के जवाब में सुलिवान ने यह कहा। काबुल हवाई अड्डे पर अभी 5,800 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं जो मुख्य रूप से अपने नागरिकों और 20 वर्ष तक अमेरिका की सहायता करने वाले अफगान नागरिकों को निकालने में लगे हैं। सुलिवान ने कहा, “राष्ट्रपति का मानना है कि हम उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं। दर्जनों उड़ानों में हजारों लोगों को उस देश से निकाला गया है। हमारा मानना है कि आज तथा आने वाले दिनों में हम और प्रगति करेंगे। और जैसा कि मैंने कहा, वह हर दिन हालात पर नजर बनाए हुए हैं और जैसे-जैसे यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, वह फैसले लेंगे।” पेंटागन में रक्षा मंत्रालय के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने तालिबान के प्रवक्ता द्वारा 31 अगस्त की समयसीमा पर दिए गए बयान देखे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है, हम सब उस विचार को समझते हैं। हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालना है। हालांकि, हमें खुशी है कि हम कल अधिक संख्या में लोगों को निकाल पाए लेकिन इस पर हम रुकने वाले नहीं हैं। हमारा ध्यान इस पर केंद्रित है कि महीने के अंत तक हम कितना अच्छा कर लेते हैं।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, “यह अभियान कब समाप्त होगा इस पर राष्ट्रपति बाइडन को अंतिम फैसला करना है। मैं आपको बता सकता हूं कि हमारा लक्ष्य जल्द से जल्द और प्रभावी रूप से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकालना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?