लाइव न्यूज़ :

US Election: डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने कश्मीर का विवादित नक्शा किया शेयर, J&K को बताया पाकिस्तान का हिस्सा

By अनुराग आनंद | Updated: November 4, 2020 08:29 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने मैप के जरिए से भारत, चीन, मैक्सिको आदि चंद देशों को जो बाइडन का समर्थक बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने मैप ट्वीट करते हुए कैप्शन लिखा, ''ओके, अंतत: मैप के जरिए मेरा चुनावी प्रिडिक्शन।''राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे विवादित मैप शेयर करते ही सोशल मीडिया पर घिर गए। 

नई दिल्ली: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए मतगणना की प्रक्रिया बुधवार सुबह से ही शुरू हो चुकी है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने एक ट्वीट करके नए विवाद को जन्म दिया है। 

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने विवादित मैप ट्वीट किया है। इस मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया है। इसके साथ ही, नॉर्थ-ईस्ट के हिस्से को भी भारत से अलग दिखाया गया। ट्रंप जूनियर ने इस मैप के जरिए बताया है कि कौन सा देश डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में है और कौन सा देश जो बाइडेन के समर्थन में।

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने मैप के जरिए से भारत, चीन, मैक्सिको आदि चंद देशों को जो बाइडन का समर्थक बताया है। वहीं, बाकी दुनिया के अन्य देशों को राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का समर्थक बताया है। उन्होंने पूरी दुनिया के मैप को दो रंगों में बांटा है। पहला रंग लाल है और दूसरा नीला।

बता दें कि अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन के लिए रेड और डेमोक्रेट्स के लिए ब्लू कलर माना जाता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे मैप शेयर करते ही सोशल मीडिया पर घिर गए। 

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने मैप ट्वीट करते हुए कैप्शन लिखा, ''ओके, अंतत: मैप के जरिए मेरा चुनावी प्रिडिक्शन।'' उन्होंने #2020इलेक्शन और #वोट जैसे दो हैशटैग्स का भी इस्तेमाल किया है।''

बता दें कि अमेरिका में मंगलवार को हुए राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव के नतीजे आज आने लगे हैं। इस पर आज पूरी दुनिया की नजर लगी हैं। मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या जो बाइडेन, कौन अगला राष्ट्रपति होगा, इसका फैसला कुछ देर में हो जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने साउथ डकोटा और नॉर्थ डकोटा में जीत हासिल की, जबकि जो बाइडेन ने कोलोराडो और कनेक्टिकट में जीत का परचम लहराया।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाजो बाइडेनजम्मू कश्मीरचीनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान