लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में सैन्य अड्डे के लिए अमेरिका ने कोई बात नहीं की : एनएसए

By भाषा | Updated: August 7, 2021 15:53 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, सात अप्रैल पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मोईद यूसुफ ने कहा है कि किसी भी अमेरिकी अधिकारी या सांसद ने पाकिस्तान में सैन्य अड्डे के लिए नहीं कहा। उन्होंने उन खबरों को भी खारिज कर दिया कि बाइडन प्रशासन देश में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को स्थापित करने की मांग कर रहा है।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की शनिवार को एक खबर के अनुसार यूसुफ ने अमेरिका की अपनी 10 दिवसीय यात्रा समाप्त होने के मौके पर यह टिप्पणी की। उन्होंने इस्लामाबाद रवाना होने से पहले अपनी यात्रा के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

यूसुफ ने अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तानी पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारी बातचीत के दौरान अड्डे (बेस) शब्द का एक बार भी उल्लेख नहीं किया गया। सिर्फ मीडिया में इसकी चर्चा थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा के दौरान दोनों ओर से अड्डे को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई क्योंकि हम पहले ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। यह अध्याय समाप्त हो गया है।’’

प्रधानमंत्री इमरान खान ने जून में युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई के लिए पाकिस्तान में अमेरिकी ठिकानों को स्थापित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। खान को ऐसी आशंका थी कि इससे उनके देश को आतंकवादियों द्वारा बदले की कार्रवाई में निशाना बनाया जा सकता है।

अमेरिका और पाकिस्तानी मीडिया दोनों में पहले की खबरों में दावा किया गया था कि बाइडन प्रशासन अफगानिस्तान में विकास को प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान में सैन्य ठिकाने चाहता है, खासकर ऐसी स्थिति में यदि तालिबान काबुल पर कब्जा कर लेता है तो।

यूसुफ ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका और चीन दोनों से बेहतर संबंध रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चाहता है कि अमेरिका अफगानिस्तान में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता रहे, जैसा कि उसने पहले किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में, हमें लगता है कि सभी अमेरिकी सुरक्षा बलों की वापसी का पूरे क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के लिए अमेरिकी आकांक्षाओं को साझा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा