लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में नहीं थम रहा गोलीबारी का सिलसिला; कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग से 7 लोगों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: January 24, 2023 12:05 IST

गौरतलब है कि कैलिफोर्निया में गोलीबारी का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां सामूहिक गोलीबारी के कारण कई लोगों की जान चली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के कैलिफोर्निया में गोलीबारी से 7 लोगों की मौत। कैलिफोर्निया में सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है।शहर में तीन दिनों के भीतर दो बड़ी घटनाएं होने से लोगों में दहशत फैल गई है।

कैलिफोर्निया: अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोलीबारी की दो बड़ी घटनाओं के होने से सनसनी मच गई है। ये घटना मंगलवार को हॉफ मून बे शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई, जहां सामूहिक गोलीबारी में आरोपी ने लोगों को अपना शिकार बनाया। इस घटना में 7 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। गौरतलब है कि कैलिफोर्निया में बीते तीन दिनों में ये दूसरी सामूहिक गोलीबारी की सबसे बड़ी घटना है। 

जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। वहीं, तीन अन्य लोग घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृत मिले। 

यूएस मीडिया के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस ने इस संबंध में एक 67 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है। संदिग्ध की पहचान झाओ चुनली के रूप में हुई है जो स्थानीय निवासी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के साथ ही उसकी कार भी बरामद की गई है जिसमें हथियार मिला है। 

मोंटेरे पार्क गोलीबारी में मारे गए थे 10 लोग 

गौरतलब है कि कैलिफोर्निया में गोलीबारी का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां सामूहिक गोलीबारी के कारण कई लोगों की जान चली गई है। इससे पहले रविवार को कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क में ताबड़तोड़ फायरिंग के कारण 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। ये घटना उस समय हुई जब लोग चाइनीज न्यू ईयर मना रहे थे। इसी दौरान 72 साल के हमलावर ने लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 

गोलीबारी की वारदात यहीं नहीं थमी बल्कि हमलावर बच्चों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। अमेरिका के आइओवा के डेस मोइनेस के एक स्कूल में फायरिंग के कारण मासूम बच्चों की जान चली गई। यहां फायरिंग में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक टीचर गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ में जुट गई। 

टॅग्स :USनिशानेबाजीShooting
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा