लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने गिनी और कांगो में इबोला से जंग के लिए 1.5 करोड़ डॉलर जारी किए

By भाषा | Updated: February 17, 2021 08:54 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 17 फरवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र ने गिनी और कांगो में इबोला के खिलाफ जंग में मदद के लिए मंगलवार को अपने राहत कोष से 1.5 करोड़ डॉलर जारी करने की घोषणा की।

संयुक्त राष्ट्र के मानवतावादी मामलों के प्रमुख मार्क लॉकॉक ने यह घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि इस वित्तीय मदद से दोनों देशों को महामारी से निपटने और पड़ोसी देशों को इसके खिलाफ तैयारी में मदद मिलेगी।

वर्ष 2016 में महामारी के खात्मे के बाद यह पहली बार है जब गिनी में इबोला का मामला दर्ज किया गया है। इबोला महामारी से तीन लोगों की मौत होने और चार अन्य लोगों के संक्रमित होने के बाद पश्चिमी अफ्रीकी देश ने अपने यहां इबोला महामारी के पांव पसारने की आधिकारिक घोषणा की है।

गिनी में हालात को देखते हुए पड़ोसी सिएरा लियोन और लाइबेरिया ने अपने नागरिकों को सर्तक रहने को कहा है। ये तीनों देश वर्ष 2014 से 2016 तक इबोला महामारी से जूझ चुके हैं, जिसकी शुरुआत गिनी में हुई थी।

दुजारिक ने कहा कि कांगो में महामारी की शुरुआत उसी जगह हुई है जहां अगस्त 2018 से जून 2020 के बीच इस महामारी से 2,200 लोगों की जानें गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा