लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को किया गया बर्खास्त, पीएम लिज ट्रस ने जेरेमी हंट को बनाया अपना नया वित्त मंत्री

By रुस्तम राणा | Updated: October 14, 2022 20:41 IST

सरकार के बड़े पैमाने पर टैक्स में कटौती के निर्णय के बाद वित्तीय बाजार में उथल-पुथल मचा दी थी। क्वासी क्वार्टेंग को छह सप्ताह के भीतर ही इस पद से बर्खास्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 1970 के बाद से इस बर्खास्तगी से साथ क्वार्टेंग ब्रिटेन के सबसे कम अवधि के चांसलर बन गए हैंउन्होंने प्रधानमंत्री लिज ट्रस के आर्थिक पैकेज में बदलाव किये जाने के बाद पद छोड़ा है

लंदन: ब्रिटेन के वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया है। सरकार के बड़े पैमाने पर टैक्स में कटौती ने वित्तीय बाजार में उथल-पुथल मचा दी थी। उन्हें छह सप्ताह के भीतर ही इस पद से बर्खास्त किया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, क्वार्टेंग अब राजकोष के चांसलर नहीं हैं। साल 1970 के बाद से इस बर्खास्तगी से साथ क्वार्टेंग ब्रिटेन के सबसे कम अवधि के चांसलर बन गए हैं। ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस ने क्वार्टेंग की जगह कंजरवेटिव नेतृत्व के पूर्व उम्मीदवार जेरेमी हंट को अपना नया वित्त मंत्री नियुक्त किया है।

पीटीआई की खबर के अनुसार, ब्रिटेन के वित्त मंत्री क्वासी क्वारतेंग ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री लिज ट्रस के आर्थिक पैकेज में बदलाव किये जाने के बाद पद छोड़ा है। ‘बीबीसी’ और ‘स्काई न्यूज’ ने शुक्रवार को क्वारतेंग के पद से हटने की खबर दी। वह करीब एक महीने पद पर रहे। उनके कार्यकाल में कर में कटौती की घोषणा की गयी जिससे पौंड की विनिमय दर में भारी गिरावट आई।

उल्लेखनीय है कि क्वारतेंग ने बृहस्पतिवार को पद से हटने की बात को खारिज करते हुए कहा था, ‘‘मैं कहीं नहीं जा रहा हूं।’’ ट्रस शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन करने वाली हैं। उनपर 48 अरब डॉलर के कर कटौती के कुछ प्रस्तावों को खत्म करने का काफी दबाव है। कर कटौती के प्रस्तावों से वित्तीय बाजार पर प्रतिकूल असर पड़ा और उससे निपटने के लिये बैंक ऑफ इंगलैंड को कदम उठाना पड़ा है।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :ब्रिटेनइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल