लाइव न्यूज़ :

यूनिसेफ की पहल : विमान कंपनियां कोविड-19 के टीके की आपूर्ति को देंगी प्राथमिकता

By भाषा | Updated: February 17, 2021 12:51 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 17 फरवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र की बाल कल्याण एजेंसी ने मंगलवार को एक पहल की शुरुआत की, जिसके तहत महामारी से निपटने की दिशा में विमान कंपनियां कोरोना वायरस के टीके, दवा तथा अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति को प्राथमिकता देंगी।

यूनिसेफ ने कहा है कि महामारी से निपटने की सामग्री की आपूर्ति को प्राथमिकता देने की पहल में 15 से ज्यादा विमान कंपनियों ने समझौते पर दस्तखत किया है।

यूनिसेफ की आपूर्ति इकाई की निदेशक एटलेवा कादिली ने कहा, ‘‘जीवन रक्षक टीकों की आपूर्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसकी विशाल मात्रा को देखते हुए इसके लिए ‘कोल्ड चेन’ की व्यवस्था समेत अन्य उपाय करने की जरूरत होगी।’’

यूनिसेफ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की ‘कोवैक्स’ पहल के समर्थन से दुनिया के करोड़ों गरीब लोगों तक कोरोना वायरस के टीके की आपूर्ति के लिए उसकी ‘ह्यूमनिटेरियन एयरफ्रेट’ कवायद से 100 से ज्यादा देशों में हवाई मार्गों पर विमान उड़ान भरेंगे।

यूनिसेफ ने कहा कि ‘कोवैक्स’ पहल के पहले चरण के तहत इस साल की पहली छमाही में 145 देशों को औसत आबादी के तीन प्रतिशत हिस्से के लिए टीका मुहैया कराए जाएंगे।

कोविड-19 से निपटने संबंधी सामग्री को भेजने में प्राथमिकता देने के लिए यूनिसेफ ने कहा है कि विमान कंपनियां तापमान नियंत्रित व्यवस्था और सुरक्षा उपाय भी करेंगी।

एयर ब्रिज कार्गो, एयर फ्रांस-केएलएम, एस्ट्रल एविएशन, ब्रसेल्स एयरलाइन्स, कारगुलक्स, कैथी पैसिफिक, एमिरेट्स स्कायकार्गो, इथोपियन एयरलाइंस, इत्तिहाद एयरवेज, आईएजी कार्गो, लुफ्तांसा कार्गो, कोरियन एयर, कतर एयरवेज, सउदिया, सिंगापुर एयरलाइंस और यूनाइटेड एयरलाइंस ने समझौते पर दस्तखत किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल