लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना वायरस की वजह से 29 करोड़ से ज्यादा छात्रों की शिक्षा हुई बाधित, 13 देशों में स्कूल बंद; यूनेस्को ने जारी किए आंकड़े

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 6, 2020 17:18 IST

यूनेस्को के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक सबसे ज्यादा बच्चे चीन में (23 करोड़ 30 लाख), जापान में (करीब एक करोड़ 65 लाख) और ईरान (करीब एक करोड़ 45 लाख) प्रभावित हुए हैं।

Open in App

चीन के वुहान शहर से दुनिया के 60 से ज्यादा देशों में फैल चुका कोरोना वायरस बड़े स्तर पर जन जीवन पर असर डाल रहा है। इसकी वजह से वैश्विक स्तर पर बच्चों की शिक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है। UNESCO ने कुछ आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं जिनके मुताबिक, दुनियाभर में 13 देशों में कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

29 करोड़ छात्रों की शिक्षा बाधितआंकडों के मुताबिक, स्कूल बंद होने के कारण 29 करोड़ से ज्यादा छात्रों की शिक्षा बाधित हुई है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्री अजोले ने कहा कि "वैश्विक स्तर पर शिक्षा बाधित हुई है और सबसे ज्यादा प्रभावित वंचित तबके के छात्र हुए हैं।"

शिक्षा के अधिकार को खतराअजोले ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य एवं अन्य संकटों के कारण अस्थायी रूप से स्कूल बंद होना कोई नयी बात नहीं है लेकिन दुर्भाग्य से वैश्विक स्तर पर तेजी से शिक्षा बाधित हुई है और अगर यह लंबा खिंचता है तो इससे शिक्षा के अधिकार को खतरा पैदा हो सकता है।’’ 

सबसे ज्यादा इन देशों में प्रभावित हैं बच्चेनौ देशों ने स्थानीय स्तर पर स्कूल बंद कर दिए हैं। यूनेस्को का अनुमान है कि अगर ये देश राष्ट्रीय स्तर पर स्कूलों को बंद करते हैं तो और 18 करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जा पाएंगे। यूनेस्को के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक सबसे ज्यादा बच्चे चीन में (23 करोड़ 30 लाख), जापान में (करीब एक करोड़ 65 लाख) और ईरान (करीब एक करोड़ 45 लाख) प्रभावित हुए हैं। 

WHO के प्रमुख ने कही ये बातेंअजोले ने कहा कि यूनेस्को सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने को लेकर देशों के साथ काम कर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेडरोस अधानन घेब्रेयेसस ने संवाददाताओं को कोविड-19 पर जानकारी देते हुए कहा कि कुछ देश संक्रमण को या तो गंभीरता से नहीं ले रहे हैं या उन्होंने फैसला कर लिया है कि वे इसे नहीं रोक सकते।

टॅग्स :कोरोना वायरसएजुकेशनचीनजापानईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक? हिल्टन होटल में गूंजी गोलियों की आवाज, ट्रंप और फर्स्ट लेडी को छोड़ना पड़ा डिनर

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

विश्व अधिक खबरें

विश्वट्यूटर, गेम डेवलपर, NASA फेलो: कौन है व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग का संदिग्ध कोल थॉमस एलन?

विश्वट्रंप पर हमले का बड़ा अपडेट, सामने आई हमलावर की फोटो; सुरक्षा बलों ने मौके पर ही दबोचा

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

विश्वनेपाल सरकारः बात का इतना बतंगड़ बनाने की जरूरत क्या है?

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत