लाइव न्यूज़ :

सभी को अफगानिस्तान से निकालने में असमर्थ रहे:न्यूजीलैंड

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:36 IST

Open in App

वेलिंगटन, 27 अगस्त (एपी) न्यूजीलैंड का कहना है कि काबुल हवाईअड्डे के पास हुए हमलों से पहले वह अफगानिस्तान से हर उस व्यक्ति को समय पर नहीं निकाल पाया, जिसे वह निकालना चाहता था। प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने शुक्रवार को कहा कि वह अभी तक इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं है कि कितने लोग छूट गए हैं और क्या वे न्यूजीलैंड के नागरिक, निवासी या वीजा धारक थे या नहीं? उसने कहा कि न्यूजीलैंड की सेना ने हाल के दिनों में लोगों को तलाशने के लिए बहुत प्रयास किया और सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकालने में कामयाब रहे। अर्डर्न ने कहा, '' हम अधिक से अधिक संख्या में जितने लोगों को वापस ला सकते थे उसके लिए भरपूर प्रयास किया गया, चाहे वे न्यूजीलैंड के नागरिक रहे या जिन्होंने न्यूजीलैंड का समर्थन किया था। हालांकि, यह बेहद बुरा रहा कि हम सभी को लाने में सक्षम नहीं थे। अब हमें यह देखने की आवश्यकता है कि बचे हुए लोगों को वापस लाने के लिए क्या कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAfghanistan Earthquake Updates: 800 की मौत और 2500 घायल, अफगानिस्तान में भारी तबाही, चारों ओर शव ही शव, देखिए वीडियो

विश्वडॉ. विजय दर्डा का ब्लॉग: पाकिस्तान की हार और तालिबान की खुशी

विश्वअफगानिस्तान: तालिबान ने बंद कराया महिलाओं का ब्यूटी पार्लर, अकेले काबूल में लटके 3,100 ब्यूटी सैलून पर ताले

विश्वअफगानिस्तान में होगी महिला अधिकारों पर चर्चा, तालिबान के साथ बातचीत के लिए ओआईसी भेजेगा विद्वानों की टीम

विश्वन्यूजीलैंड के शिक्षा मंत्री क्रिस हिपकिंस का पीएम बनना हुआ तय, कोविड में बड़ी जिम्मेदारी निभाने के कारण आए थे चर्चा में

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा