लाइव न्यूज़ :

संरा के दूत ने सूडान के अर्द्धसैन्य बल के अधिकारी से संयम बरतने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: October 30, 2021 15:33 IST

Open in App

काहिरा, 30 अक्टूबर (एपी) सूडान के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत ने देश में तख्तापलट के बीच सूडान के शक्तिशाली अर्द्धसैन्य बल के शीर्ष अधिकारी से मुलाकात कर उनसे शनिवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देने और टकराव से बचने का आग्रह किया।

लोकतंत्र समर्थक समूह ने संक्रमणकालीन सरकार के फिर से कार्यभार संभालने और हिरासत में लिए गए राजनीतिक बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को देशभर में ‘मिलियन पर्सन’ मार्च का आह्वान किया है।

संयुक्त राष्ट्र के दूत वोल्कर पर्थेस ने तख्तापलट करने वाले जनरल अब्देल फतह बुरहान के करीबी समझे जाने वाले जनरल मोहम्मद हमदान दगालो से शुक्रवार को मुलाकात की। दगालो अर्द्धसैन्य इकाई ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ का नेतृत्व करते हैं और तख्तापलट करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पर्थेस ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा कि उन्होंने दगालो के साथ वार्ता में ‘‘शांति कायम करने पर जोर देते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देने और टकराव से बचने का आग्रह किया।’’

अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को संवादददाताओं से कहा कि शनिवार का विरोध प्रदर्शन देश के लिए ‘‘परीक्षा’’ के समान है और सेना ने ‘‘सूडानी लोगों की आकांक्षा के साथ छल किया है।’’

सेना द्वारा तख्तापलट के बाद से देश में तकरीबन हर दिन प्रदर्शन हो रहे हैं। सूडान के डॉक्टरों की कमेटी और कार्यकर्ताओं के मुताबिक सुरक्षा बलों की गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 170 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब