लाइव न्यूज़ :

ब्राजील: अमेजन में 22 फीसदी बढ़ी वनों की कटाई, राष्ट्रपति बोल्सानारो पर जलवायु समझौते तक आंकड़ा छिपाने का आरोप

By विशाल कुमार | Updated: November 20, 2021 10:38 IST

ब्राजील के तीन कैबिनेट मंत्रियों ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति जेयर बोल्सानारो और पर्यावरण मंत्री जोकिम लेइत दोनों को पता था कि ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन होने से पहले अमेजन क्षेत्र में सालाना वनों की कटाई बढ़ाई गई थी लेकिन समझौते पर असर पड़ने की आशंका से उन्होंने इसे छिपाए रखा.

Open in App
ठळक मुद्देब्राजील के तीन कैबिनेट मंत्रियों ने राष्ट्रपति और पर्यावरण मंत्री पर आरोप लगाया है।जलवायु सम्मेलन से पहले कटाई की वार्षिक रिपोर्ट सरकार की सूचना प्रणाली पर उपलब्ध थी।राष्ट्रपति और कई मंत्रियों ने आंकड़े जलवायु सम्मेलन के बाद तक जारी नहीं करने का फैसला किया।

ब्रासिलिया: ब्राजील के तीन कैबिनेट मंत्रियों ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति जेयर बोल्सानारो और पर्यावरण मंत्री जोकिम लेइत दोनों को पता था कि ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन होने से पहले अमेजन क्षेत्र में सालाना वनों की कटाई बढ़ाई गई थी लेकिन समझौते पर असर पड़ने की आशंका से उन्होंने इसे छिपाए रखा।

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, 18 नवंबर को जारी नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च के प्रॉड्स मॉनिटरिंग सिस्टम के डेटा से पता चला है कि अगस्त 2020 से जुलाई 2021 तक 12 महीने की अवधि में अमेजन ने 13,235 वर्ग किलोमीटर (5,110 वर्ग मील) वर्षावन खो दिया। यह आंकड़ा पिछले साल से 22 फीसदी अधिक है और पिछले 15 सालों में सबसे खराब है।

स्पेस इंस्टीट्यूट में समन्वयक तीनों मंत्रियों ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि 31 अक्टूबर को ग्लासगो में वार्ता शुरू होने से पहले वनों की कटाई की वार्षिक रिपोर्ट सरकार की सूचना प्रणाली पर उपलब्ध थी।

तीनों मंत्रियों ने कहा कि उससे छह दिन पहले राष्ट्रपति भवन में एक बैठक में बोल्सोनारो और कई मंत्रियों ने 2020-2021 के वनों की कटाई के परिणामों पर चर्चा की और निर्धारित किया कि उन्हें जलवायु सम्मेलन के बाद तक जारी नहीं किया जाएगा। दो मंत्री बैठक में मौजूद थे।

ग्लासगो में लेइट ने लक्ष्य से दो साल पहले 2028 तक अवैध वनों की कटाई को शून्य करने और 2005 के स्तर की तुलना में 2030 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को 50 फीसदी कम की ब्राजील की प्रतिबद्धता की घोषणा की। अमेरिकी जलवायु दूत जॉन केरी ने इन घोषणाओं का स्वागत किया।

टॅग्स :BrazilअमेजनEnvironment MinistryAmazon
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

भारतJammu-Kashmir: कश्‍मीर में नई समस्‍या, मादा पापुलर पेड़ों से निकलने वाले बीज वाले रेशे बीमारियों को दे रहे न्‍यौता

भारतभारत में कैसे लौटे ‘शून्य कचरा’ की परंपरा ?

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार को हरा भरा बनाने में जीविका दीदियां निभा रही हैं अहम भूमिका, पिछले छह वर्षों में 40000000 से भी अधिक किया गया पौधरोपण

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH