लाइव न्यूज़ :

उल्फा (आई) ने अपहृत ओएनजीसी कर्मी को रखा है म्यांमार में : हिमंत विश्व सरमा

By भाषा | Updated: May 18, 2021 17:14 IST

Open in App

तिताबर (असम), 18 मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि अगवा किये गये ओएनजीसी के कर्मी रितुल सैकिया को प्रतिबंधित उल्फा (आई) ने ‘म्यांमार में कहीं’ रखा है।

सरमा दिन में सांसदों-तपन कुमार गोगोई, कामाख्या प्रसाद और पल्लव लोचन दास तथा स्थानीय विधायक भास्कर ज्योति बरूआ के साथ जोरहाट के तिताबार में सैकिया के घर गये और उन्होंने सैकिया की पत्नी एवं माता-पिता को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी सुरक्षित रिहाई की हर संभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने सैकिया के माता-पिता को आश्वासन दिया कि सरकार उन्हें वापस लाने का हर संभव प्रयास करेगी। असम सरकार को जो सूचना मिली है, उसके हिसाब से रितुल सैकिया भारत -म्यांमार सीमा के पास म्यांमार में कहीं हैं।’’

सरमा ने बताया कि सरकार को जानकारी मिली है कि रितुल सैकिया सुरक्षित हैं।

यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (इंडिपेंडेंट) के संदिग्ध उग्रवादियों ने 21 अप्रैल को नगालैंड सीमा से सटे शिवसागर जिले के लकवा आयलफील्ड से ऑयल एवं नेचुरल गैस कोरपोरेशन लिमिटेड के कर्मियों- रितुल सैकिया, मोहिनी मोहन गोगोई और अलाकेश सैकिया का अपहरण कर लिया था।

नगालैंड के मोन जिले में 24 अप्रैल को भारत म्यांमार सीमा के पास अपहर्ताओं के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मोहिनी मोहन गोगोई और अलाकेश को मुक्त कर लिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ रितुल सैकिया की रिहाई के लिए कई लोगों ने मध्यस्थता के लिए सरकार से संपर्क किया है। कुछ ने जानकारी दी है। हम उन्हें सकुशल वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!