लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शीर्ष सैन्य कमांडर को किया बर्खास्त, नहीं बताया कोई कारण

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 27, 2023 10:26 IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ऑलेक्जैंड्रोविच जेलेंस्की ने रूसी संघर्ष के बीच रविवार को वरिष्ठ सैन्य कमांडर एडुआर्ड मोस्काल्योव को बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि सैन्य कमांडर मोस्काल्योव पूर्व में रूसी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस युद्ध के बीच वरिष्ठ सैन्य कमांडर को किया बर्खास्तबर्खास्त सैन्य कमांडर मोस्काल्योव पूर्व में रूसी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर चुके हैंराष्ट्रपति जेलेंस्की द्वारा मोस्काल्योव की बर्खास्तगी का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है

कीव:यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ऑलेक्जैंड्रोविच जेलेंस्की ने रूस के साथ बीते एक साल से लगातार चल रहे युद्ध के बीच रविवार को यूक्रेनी सेना के एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर को बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि बर्खास्त किया गया सैन्य कमांडर पूर्व में रूसी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर चुका है।

जानकारी के मुताबिक सेना से बाहर किये गये पूर्व सैन्य कमांडर का नाम एडुआर्ड मोस्काल्योव है, जो यूक्रेनी सेना के शीर्ष अधिकारियों में शुमार थे। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मोस्काल्योव को किस कारण से बर्खास्त किया है, उसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है।

यूक्रेनी सेना से मिली खबरों के अनुसार सैन्य कमांडर एडुआर्ड मोस्काल्योव फिलहाल डोनबास क्षेत्र के युद्ध इलाके में तैनात थे । राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को डेली एड्रेस में सैन्य कमांडरों से बात करते हुए मोस्काल्योव का जिक्र किया था। मोस्काल्योव मार्च 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण किये जाने के वक्त से अभी तक डोनबास में ही तैनात थे।

इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि सैन्य कमांडर एडुआर्ड मोस्काल्योव की बर्खास्तगी के बारे में न तो यूक्रेनी सेना के फेसबुक अकाउंट और न ही ट्विटर अकाउंट पर कोई जानकारी साझा की गई है।

मालूम हो कि रूसी सेना डोनबास के दो पूर्वी क्षेत्रों पर कब्जा करने के लिए अभी भी लगातार प्रयास कर रही है और यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने हाल के हफ्तों में वहां की सैन्य स्थिति को बेहद कठिन बताया था।

डोनबास पर कब्जे के संबंध में मास्को की सेना और उनकी समर्थक यूनिट बखमुत शहर पर कब्जे के लिए अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। इस संबंध में यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस के कड़े हमले की वजह से भारी संख्या में लोगों के हताहत होने के आसार हैं और बावजूद उसके रूस की ओर से डोनबास पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं।

रूसी हमले के संबंध में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि रूसी सैनिकों ने रविवार को बखमुत क्षेत् पर कब्जा करने के लिए कई दफे असफल हमले किए लेकिन सभी हमलों को नाकाम कर दिया गया है।

टॅग्स :वोलोदिमीर जेलेंस्कीयूक्रेनरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

विश्वबात हमारी नजरों से ओझल जंग की!, दुनिया में कितने देशों में चल रही है?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल