लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: युद्ध का 11वां दिन, करीब 15 लाख लोगों ने पलायन किया, यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा शरणार्थी संकट

By विशाल कुमार | Updated: March 6, 2022 09:20 IST

यूएनएचसीआर के आंकड़ों के मुताबिक, पलायन की गति 2015 के प्रवासन संकट से बड़ी है, जब सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और अफ्रीका से 13 लाख शरण चाहने वाले गरीबी और युद्धों से भागकर यूरोप में प्रवेश कर गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन पर रूस का हमला 11वें दिन में प्रवेश कर चुका है।बीते 11 दिन में 14.5 लाख से अधिक लोग यूक्रेन से पलायन कर गए हैं।दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से यूरोप में सबसे तेजी से बढ़ने वाला शरणार्थी संकट है।

कीव: यूक्रेन पर रूस का हमला 11वें दिन में प्रवेश कर चुका है और इस दौरान वहां से 15 लाख के करीब लोग पलायन कर चुके हैं जो कि यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे तेज पलायन है।

वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी का कहना है कि रूस के आक्रमण के बाद बीते 11 दिन में 14.5 लाख से अधिक लोग यूक्रेन से पलायन कर गए हैं।

यूएनएचसीआर के प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने कहा कि यह दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से यूरोप में सबसे तेजी से बढ़ने वाला शरणार्थी संकट है।

यूएनएचसीआर के आंकड़ों के मुताबिक, पलायन की गति 2015 के प्रवासन संकट से बड़ी है, जब सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और अफ्रीका से 13 लाख शरण चाहने वाले गरीबी और युद्धों से भागकर यूरोप में प्रवेश कर गए थे।

यूक्रेन में अधिकांश लोग (53 फीसदी) पोलैंड में पश्चिम की ओर बढ़ रहे हैं, जहां अब तक लगभग 756,303 लोगों ने प्रवेश किया है और इसके बाद हंगरी में 157,004 लोगों ने प्रवेश किया है।

युद्ध के लगातार बढ़ने के साथ पलायन की गति को देखते हुए यूक्रेन से करीब 40 लाख लोगों के हिंसा से बचने के लिए पलायन करने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल पलायन करने वाले लोग इन देशों में पहले से ही रह रहे अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और जान-पहचान के लोगों के यहां शरण ले रहे हैं लेकिन अगर यही हालात जारी रहे तो उनके कैंपों में रहने की नौबत आ सकती है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादUNHCRUN Human Rights Council
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

भारतPutin India Visit: दो दिवसीय यात्रा के लिए आज भारत आएंगे पुतिन, Su-57 जेट, द्विपक्षीय व्यापार सहित कई मुद्दे एजेंडे में शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा