लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: रूस की सैन्य कार्रवाई की घोषणा के बाद कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर के पार, आठ सालों में सर्वाधिक कीमत

By विशाल कुमार | Updated: February 24, 2022 09:49 IST

टेलीविजन पर आकर पुतिन की चौंकाने वाली घोषणा के बाद ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 100.4 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। इसका कारण है कि रूस कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार सुबह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाने का आदेश दिया।पिछले आठ सालों में पहली बार कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया।इससे पहले सिंतबर, 2014 में ही कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल को पार किए थे।

नई दिल्ली: गुरुवार सुबह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाने का आदेश देने के बाद पिछले आठ सालों में पहली बार कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया।

टेलीविजन पर आकर पुतिन की चौंकाने वाली घोषणा के बाद ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 100.4 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। इसका कारण है कि रूस कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है।

पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि यूक्रेन में (विशेष सैन्य अभियान की) हमारी योजनाओं में यूक्रेनी क्षेत्र पर कब्जा शामिल नहीं है। हमारा यूक्रेन के विसैन्यीकरण का लक्ष्य है।

इससे पहले सिंतबर, 2014 में ही कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल को पार किए थे। साल 2022 में कच्चे तेल के दामों में 20 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। 1 दिसंबर, 2021 को कच्चे तेल के दाम 68.87 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 100 डॉलर प्रति बैरल के कारोबार को पार कर गया है।

कच्चे तेल के दामों पर नजर रखने वाले अंतरराष्ट्रीय रिसर्च एजेंसियों की मानें तो कच्चे तेल के दाम और ऊपर जा सकता है। गोल्डमैन सैश ने कहा था कि 2022 में कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल को छू सकता है. वहीं जेपी मॉर्गन ने तो 2022 में 125 डॉलर प्रति बैरल और 2023 में 150 डॉलर प्रति बैरल तक दाम छूने की भविष्यवाणी की है।

हालांकि, देश में पांच राज्यों में चल रहे चुनावों के दौरान पेट्रोल-डीजल के दामों में 4 नवंबर, 2021 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन राज्यों के चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे और 18 मार्च को होली है तो ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि होली के दौरान महंगाई का जोरदार झटका लग सकता है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनक्रूड ऑयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना