यूक्रेन ने अब रूसी जमीन पर किया पहली बार एयरस्ट्राइक, रूस ने कहा- ईंधन के डिपो पर गिराया गया बम

By विनीत कुमार | Published: April 1, 2022 07:32 PM2022-04-01T19:32:14+5:302022-04-01T19:48:40+5:30

Russia-Ukraine War: पिछले करीब एक महीने से ज्यादा समय से जारी जंग के बीच यूक्रेन ने पहली बार रूस पर हमला बोला है। यूक्रेन में रूस के हमले के 37वें दिन ये पलटवार हुआ है।

Ukraine 1st Airstrike on Russia bombed Belgorod town fuel depot | यूक्रेन ने अब रूसी जमीन पर किया पहली बार एयरस्ट्राइक, रूस ने कहा- ईंधन के डिपो पर गिराया गया बम

रूस पर यूक्रेन का एयरस्ट्राइक (फोटो- war.ukraine.ua)

Highlightsरूस के बेलगोरोड शहर पर यूक्रेन ने हमला किया है, रूस ने भी इसकी पुष्टि की है।जंग शुरू होने के बाद पहली बार रूसी क्षेत्र में यूक्रेन ने गिराए बम, फ्यूल डिपो पर हमला।रूस के अनुसार यूक्रेन की ओर से एयरस्ट्राइक दो हेलीकॉप्टरों द्वारा किया गया।

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक महीने से ज्यादा समय से जारी जंग के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। यूक्रेन के हेलीकॉप्टरों ने पश्चिमी रूस में एक ईंधन भंडारण डिपो पर बमबारी की है, जिससे वहां भारी आग लग गई। क्षेत्रीय गवर्नर ने शुक्रवार को रूसी धरती पर यूक्रेन की ओर से पहली बार हवाई हमले की पुष्टि की है।

यूक्रेन में रूस के हमले के 37वें दिन ये पलटवार हुआ है। इस युद्ध की वजह से द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप सबसे खराब शरणार्थी संकट से गुजर रहा है। अनुमान के अनुसार हजारों लोग मारे गए है और एक करोड़ से अधिक लोग विस्थापित होने को मजबूर हुए हैं।

रूस के बेलगोरोड शहर पर यूक्रेन का हमला

सामने आई जानकारी के अनुसार रूसी शहर बेलगोरोड (Belgorod) में यूक्रेन की ओर से हमला किया गया है। इस तरह रूस ने संघर्ष शुरू होने के बाद से अपने क्षेत्र पर पहली बार एक यूक्रेनी हवाई हमले की सूचना दी है।

बेलगोरोड क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर लिखा, 'यूक्रेनी सेना के दो हेलीकॉप्टरों द्वारा किए गए हवाई हमले के कारण पेट्रोल डिपो में आग लग गई, जो कम ऊंचाई पर उड़ते हुए रूसी क्षेत्र में प्रवेश कर गया।'

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि दो कर्मचारी आग में घायल हो गए। आपात मंत्रालय ने कहा कि लगभग 170 दमकलकर्मी भीषण आग पर काबू पाने के लिए जूझ रहे थे, जो सुबह 6 बजे (0300 जीएमटी) के आसपास शुरू हुई थी।

इस सप्ताह की शुरुआत में बेलगोरोड में एक हथियार के डिपो (आर्म डिपो) से विस्फोटों की आवाज सुनाई दी थी। हालांकि अधिकारियों ने विस्फोटों के लिए कोई स्पष्ट स्पष्टीकरण नहीं दिया था। बेलगोरोड यूक्रेन के साथ रूस की सीमा से लगभग 40 किलोमीटर (25 मील) और यूक्रेन के खारकीव शहर से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर है।

Web Title: Ukraine 1st Airstrike on Russia bombed Belgorod town fuel depot

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे