लाइव न्यूज़ :

महाभारत और हिंदू धर्म को गलत तरीके के पेश करने का आरोप, इंग्लैंड के स्कूल ने मांगी माफी, विवादित वर्कबुक को हटाया

By भाषा | Updated: October 8, 2020 07:32 IST

इंग्लैंड के एक स्कूल ने उस वर्कबुक को लेकर माफी मांगी है जिसमें हिंदू धर्म और महाभारत को गलत तरीके से पेश किया गया था। स्कूल ने वेबसाइट से उस विवादित वर्कबुक को भी हटा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू धर्म के गलत चित्रण पर आपत्ति के बाद ब्रिटेन के स्कूल ने मांगी माफी, वर्कबुक को हटायाकई अभिभावकों और हिंदू धर्म के लोगों ने सोशल मीडिया पर इस मामले पर गुस्सा जाहिर किया था

लंदन: हिंदू धर्म पर एक अध्याय के अंदर आतंकवाद का जिक्र किए जाने के कारण कई अभिभावकों और ब्रिटेन के हिंदू संगठनों के विरोध के बाद इंग्लैंड के एक स्कूल ने माफी मांगी है और अपनी वेबसाइट से उस स्कूल वर्कबुक को हटा दिया है।

इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के सोलीहूल में लांगले स्कूल ने बुधवार को कहा कि कुछ वर्षों पहले ‘जीसीएसई रिलिजियस स्टडीज : रिलीजन, पीएस एंड कंफ्लीक्ट वर्कबुक’ को बाहर से खरीदा गया था और इसे अब हटा दिया गया है।

लांगले स्कूल ने बयान में कहा, ‘दुर्भाग्य से कई वर्ष पहले इस दस्तावेज को बाहर से खरीदा गया था और हमारे स्कूल में हमारे कर्मचारियों ने इसे नहीं बनाया था। हम आपको आश्वस्त कर सकते हैं कि इसका इस्तेमाल स्कूल में नहीं किया गया।’ 

इसने कहा, ‘सामग्री को तुरंत हमारी वेबसाइट से हटा दिया गया है। किसी भी तरह से दुख पहुंचने पर हम क्षमाप्रार्थी हैं।’ यह वर्कबुक जीसीएसई वर्ष 10-11 चरण के विद्यार्थियों के लिए धार्मिक अध्ययन मॉड्यूल के तहत था, जिसपर स्टांप था जिससे स्पष्ट होता है कि इसे इंग्लैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड के लिये परीक्षा प्राधिकरण एक्यूए की आधिकारिक मंजूरी प्राप्त थी।

यह वर्कबुक तकरीबन 15 साल के विद्यार्थियों के लिये था। नाराज अभिभावकों और हिंदू समूहों ने सोशल मीडिया पर इस मामले पर गुस्सा जाहिर किया और पाठ के उस हिस्से को उजागर किया जिसमें ‘महाभारत’ का जिक्र था और ‘धर्म की रक्षा के लिए’ युद्ध को उचित ठहराया गया था।

टॅग्स :इंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला