लाइव न्यूज़ :

56 साल के ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने मंगेतर कैरी साइमंड्स से रचाई शादी, गुपचुप तरीके से हुआ आयोजन

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 30, 2021 08:34 IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को एक निजी समारोह में अपनी मंगेतर कैरी साइमंड्स से शादी कर ली। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन पीएम ने अपनी मंगेतर कैरी साइमंड्स से रचाई शादी, स्थानीय मीडिया की रिपोर्टयह शादी बेहद निजी समारोह में की गई थी और उनके कार्यालय के प्रवक्ता को भी इस बात की जानकारी नहीं इससे पहले बोरिस का दो बार तलाक हो चुका है

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल में एक निजी समारोह में अपनी मंगेतर कैरी साइमंड्स से शादी कर ली। द सन और मेल समाचार पत्र के हवाले से ये खबर सामने आई है। हालांकि जॉनसन के डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय के प्रवक्ता ने इस बात पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया है।

बहरहाल, दोनों अखबारों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मध्य लंदन में समारोह में अंतिम समय में मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। जॉनसन के कार्यालय के वरिष्ठ सदस्यों को भी इस शादी की जानकारी नहीं थी । कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण इंग्लैंड में शादियों में अभी केवल 30 लोगों को शामिल होने की अनुमति है ।

रिपोर्ट के अनुसार , कैथोलिक कैथेड्रल को दोपहर 1:30 बजे अचानक बंद कर दिया गया । इसके बाद 33 वर्षीय साइमंड्स 30 मिनट बाद लिमो में, बिना घुंघट वाली लंबी सफेद गाउन पहने  पहुंचीं। जॉनसन (56) और साइमंड्स डाउनिंग स्ट्रीट में 2019 में जॉनसन के प्रधानमंत्री बनने के बाद से एक साथ रह रहे हैं।

पिछले साल उन्होंने घोषणा की कि वह साथ हैं और एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं फिर अप्रैल 2020 में उनके  बेटे विलफ्रेड लोरी निकोल्स जॉनसन का जन्म हुआ।

हमेशा चर्चा में रही है जॉनसन की निजी जिंदगी

इस महीने की शुरुआत में 'सन' ने बताया था कि जुलाई 2020 के लिए दोस्तों और परिवार को शादी का निमंत्रण दिया गया था।

वैसे जॉनसन की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। ब्रिटिश टैबलॉयड मीडिया द्वारा एक समय उन पर 'बोंकिंग बोरिस' कहकर भी तंज कसा जाता रहा है। उन्हें पूर्व में एक बार अपने विवाहेतर संबंध के बारे में झूठ बोलने पर कंजरवेटिव पार्टी की पॉलिसी टीम से बर्खास्त भी किया जा चुका है। 

बोरिस जॉनसन का दो बार तलाक हो चुका है और साथ ही वे ये बताने से भी इनकार कर चुके हैं कि वे कितने बच्चों के पिता हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जॉनसन की आखिरी शादी एक वकील मरीना व्हीलर से हुई थी । उनके साथ में चार बच्चे थे लेकिन सितंबर 2018 में उन्होंने घोषणा की कि वे अलग हो गए हैं।

टॅग्स :इंग्लैंडबोरिस जॉनसनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक