लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में मंत्री ऋषि सुनक ने गांधी की याद में सिक्का जारी किया

By भाषा | Updated: November 4, 2021 16:01 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, चार नंवबर ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने बृहस्पतिवार को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को रेखांकित करने के लिए पांच पाउंड का एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया।

सोने और चांदी सहित कई मानकों में उपलब्ध, विशेष संग्राहक सिक्का हीना ग्लोवर द्वारा डिजाइन किया गया है और इसमें गांधी के सबसे प्रसिद्ध उद्धरणों में से एक - ‘‘मेरा जीवन ही मेरा संदेश है’’ के साथ-साथ भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल की छवि उकेरी गई है।

भारतीय मूल के सुनक ने कहा, ‘‘यह सिक्का उस प्रभावशाली नेता को एक उचित श्रद्धांजलि है जिसने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया।’’

सुनक ने कहा, ‘‘एक हिंदू होने के नाते दीपावली पर इस सिक्के को जारी करने पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। महात्मा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में एक अहम भूमिका निभाई और पहली बार किसी ब्रितानी सिक्के के माध्यम से उनके उल्लेखनीय जीवन को स्मरण किया जाना शानदार है।’

बताया ता है कि यह स्मारक गांधी सिक्का ब्रिटेन और भारत के बीच ‘‘स्थायी संबंध और सांस्कृतिक संबंध" पर आधारित है। भारत इस वर्ष अपनी स्वतंत्रता का 75 वां वर्ष मना रहा है।

पांच पाउंड के इस सिक्के की बिक्री इस सप्ताह यूके रायल मिंट की वेबसाइट पर शुरू होगी। यह रायल मिंट के विस्तारित दिवाली संग्रह का एक हिस्सा है जिसमें एक ग्राम और पांच ग्राम के सोने की छड़ें, और ब्रिटेन की ऐसी पहली सोने की छड़ भी शामिल है जिस पर धन की हिंदू देवी लक्ष्मी की तस्वीर उकेरी गई है।

देवी लक्ष्मी की तस्वीर वाली सोने की छड़ को साउथ वेल्स में हिंदू समुदाय के साथ साझेदारी में डिजाइन किया गया है, जहां रॉयल मिंट स्थित है।

नया गांधी सिक्का सामान्य मुद्रा चलन के लिए नहीं बल्कि यह स्मारक सिक्का है। यह रॉयल मिंट की वेबसाइट पर आनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला