लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए विस्तारित किया

By भाषा | Updated: April 13, 2021 20:02 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 13 अप्रैल ब्रिटेन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए विस्तारित कर दिया। इससे पहले एनएचएस ने घोषणा की थी कि 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य 15 अप्रैल की समय सीमा से पहले ही पूरा कर लिया गया है।

ब्रिटेन की सरकार ने इस बृहस्पतिवार तक 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, जोखिम वाले और स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को कोविड​​-19 टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया था। एनएचएस ने इसकी पुष्टि की कि अब तक पूरे ब्रिटेन में लगभग चार करोड़ टीके की खुराक दी गई हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने "एक और बेहद महत्वपूर्ण मील के पत्थर" का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब मुख्य जोर दूसरी खुराक देने के साथ-साथ जुलाई के अंत तक सभी वयस्कों को टीका देने का लक्ष्य पूरा करने पर होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘3.2 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है। मैं टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने पहले ही कई हजार लोगों की जान बचायी है।’’

उन्होंने मंगलवार को 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर बोलते हुए सावधानी बरतने की अपनी अपील दोहरायी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से संबंधित व्यक्तियों के अस्पतालों में भर्ती होने और संक्रमितों की मौतों की संख्या में जो कमी आयी है वह काफी हद तक लॉकडाउन के चलते हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग ऐसा नहीं मानते लेकिन मुझे लगता है यह लॉकडाउन है जिससे महामारी की स्थिति में सुधार लाने में मदद की है। हां, बेशक टीकाकरण कार्यक्रम ने मदद की है, लेकिन इस बीमारी के मामलों में कमी लाने का काफी हद काम लॉकडाउन द्वारा किया गया है।’’

टीकाकरण के बारे में यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब ब्रिटेन ने अपनी मॉडरेना टीके की पहली खुराक देना शुरू किया है, यह ब्रिटेन में शुरू किया जाने वाला तीसरा टीका है। यह फाइजर, ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका टीकों के साथ पूरे ब्रिटेन में 21 स्थलों पर उपलब्ध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब