लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरियाः प्रशिक्षण के दौरान हवा में टकराए सेना के दो विमान, तीन लोगों की मौत, बचाव में लगे तीन हेलीकॉप्टरों, 20 वाहन

By अनिल शर्मा | Updated: April 1, 2022 12:01 IST

आपात अधिकारियों ने बताया कि दो केटी-1 प्रशिक्षक विमान आपसी टक्कर के बाद दक्षिणपूर्वी सचियोन शहर के पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार प्रशिक्षण के दौरान हवा में दक्षिण कोरिया के दो विमान आपस में टकरा गएहादसे में 3 लोगों की मौत और एक के घायल होने की सूचना हैतीन हेलीकॉप्टरों, 20 वाहनों और दर्जनों आपात कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है

सियोलः दक्षिण कोरियाई वायु सेना के दो विमान शुक्रवार को प्रशिक्षण के दौरान हवा में आपस में टकरा गए, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। आपात अधिकारियों ने बताया कि दो केटी-1 प्रशिक्षक विमान आपसी टक्कर के बाद दक्षिणपूर्वी सचियोन शहर के पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

उन्होंने विभाग के नियमों का हवाला देते हुए गोपनीयता की शर्त पर बताया कि तीन लोग मृत पाए गए हैं और एक घायल है। अधिकारियों ने बताया कि तीन हेलीकॉप्टरों, 20 वाहनों और दर्जनों आपात कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

वायु सेना ने विमानों के बीच टक्कर होने की पुष्टि की है। लेकिन सेना ने एक बयान में कहा कि वह हताहतों की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या विमान के पायलटों ने सुरक्षित बाहर निकलने की कोशिश की थी। उसने कहा कि केटी-1 विमान में दो सीट होती हैं।

टॅग्स :विमान दुर्घटनाKorea
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल