लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में आतंकी हमलों में दो सैनिक मारे गए, नौ घायल

By भाषा | Updated: August 1, 2021 16:26 IST

Open in App

पेशावर, एक अगस्त पाकिस्तान के दक्षिण और उत्तरी वजीरिस्तान में सुरक्षा जांच चौकियों पर अज्ञात आतंकियों की गोलीबारी में कम से कम दो सैनिकों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गए। मीडिया की एक खबर में रविवार को इस बारे में बताया गया।

पहली घटना में, आतंकवादियों ने शनिवार को अफगानिस्तान सीमा के पास उत्तरी वजीरिस्तान जिले के शावाल इलाके में सुरक्षा बलों पर हमला किया। इसमें एक सैनिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

‘डॉन’ अखबार ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि घायल सैनिकों को मिरामशाह के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने कहा कि जब सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे थे तो इलाके में एक आईईडी में विस्फोट हो गया। अभियान में भाग लेने वाले कर्मी सुरक्षित हैं। दक्षिण वजीरिस्तान जिले के दो इलाकों में सुरक्षा बलों पर भी हमला हुआ, जिसमें एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए।

खबरों के मुताबिक लाढा सब-डिवीजन के ओस्से पास इलाके में एक वाहन के पास आईईडी फट गया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। आतंकवादियों ने लाढा में एक जांच चौकी पर गोलियां चलाईं, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शुक्रवार रात दक्षिण वजीरिस्तान के मुख्यालय वाना से करीब 30 किलोमीटर उत्तर में तिआर्जा में एक जांच चौकी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने जांच चौकी पर रॉकेट दागे। जिला पुलिस अधिकारी शौकत अली ने तिआर्जा में हमले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी