लाइव न्यूज़ :

काबुल में बम धमाके और गोलीबारी में दो लोगों की मौत : अधिकारी

By भाषा | Updated: December 23, 2020 16:14 IST

Open in App

काबुल, 23 दिसंबर (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को हुए धमाके और गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जिनमें से एक स्वतंत्र अफगान चुनाव निगरानीकर्ता समूह के प्रमुख थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में हिंसा की यह नवीनतम घटना है और ये ऐसे समय हो रही है जब तालिबान और अफगान सरकार के वार्ताकार कतर में दो दशक पुराने युद्ध की समाप्ति के उद्देश्य से शांति समझौता करने का प्रयास कर रहे हैं।

काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता फिरदौस फरामर्ज ने बताया अज्ञात बंदूकधारियों ने गैर सरकारी ‘फ्री ऐंड फेयर इलेक्शन फोरम ऑफ अफगानिस्तान’ (एफईएफए) के कार्यकारी निदेशक युसूफ रशीद की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि रशीद की हत्या उस समय की गई जब वह एफईएफए के कार्यालय जाने के लिए निकले थे, इस हमले में उनका वाहन चालक भी घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फरामर्ज ने बताया कि एक अलग घटना में बुधवार को काबुल के पूर्वी इलाके में पुलिस के वाहन को निशाना बनाकर बम धमाका किया गया जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

तत्काल इन हमलों की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को काबुल में सड़क पर बम धमाके की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी जिसकी चपेट में एक वाहन आ गया था और उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'