लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी कैपिटॉल पर लगे बैरिकेड में कार टकराने से दो अधिकारी घायल

By भाषा | Updated: April 2, 2021 23:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो अप्रैल (एपी) अमेरिकी संसद भवन (कैपिटॉल) के बाहर लगे बैरिकेड में शुक्रवार दोपहर एक कार के टकराने से दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए, वहीं पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से कार चालक भी घायल हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घायल अधिकारियों में एक की हालत गंभीर है जबकि कार चालक नाजुक हालत में है।

कार टकराने एवं गोलीबारी की यह घटना कैपिटॉल के पास एक तलाशी चौकी पर हुई। इस घटना ने करीब तीन महीने पहले अमेरिकी कैपिटॉल में घुसी भीड़ द्वारा मचाए गए उत्पात की यादें ताजा कर दी, जब राष्ट्रपति पद पर जो बाइडन की जीत के संबंध में अमेरिकी संसद के सदस्य मतदान कर रहे थे।

कैपिटॉल पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति ने पुलिस के दो अधिकारियों को वाहन से टक्कर मार दी गयी और इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया।

उन्होंने कहा कि इस घटना में एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

अधिकारियों ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि कार चालक के पास चाकू था, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'