लाइव न्यूज़ :

आग का जायज़ा लेते वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो दमकलकर्मियों की मौत

By भाषा | Updated: July 11, 2021 10:44 IST

Open in App

विकीअप (अमेरिका), 11 जुलाई (एपी) मोहावे काउंटी में जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर इलाके का मुआयना करने पहुंचे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार दो दमकलकर्मियों की शनिवार को मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

एरिजोना भूमि प्रबंधन ब्यूरो ने समाचार चैनल ‘केपीएचओ-टीवी’ को बताया कि विकीअप के पास जलती हुई देवदार बेसिन आग का हवाई निरीक्षण करने और इसपर कमान एवं नियंत्रण पाने में मदद कर रहा विमान दोपहर के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

अधिकारियों ने कीपीएचओ और एरिजोना रिपब्लिक को बताया कि विमान में सवार चालक दल के दोनों सदस्यों की मौत हो गई।

ब्यूरो के प्रवक्ता डोलोरस गार्सिया ने कहा कि हवाई सर्वेक्षण कर रहा विमान विमानन संसाधनों को आग वाले स्थान तक पहुंचाने के लिए निर्देश देने में मदद कर रहा था।

गार्सिया ने बताया कि ये दमकलकर्मी जंगल की आग बुझाने के लिए मदद कर रहे पहले कर्मियों में से थे।

बिजली गिरने से लगी देवदार बेसिन आग ने 300 एकड़ क्षेत्र को जलाकर खाक कर दिया है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?