लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में युवा कर रहे थे पार्टी, तभी अचानक से चली गोलियां, 2 की मौत 14 अन्य अस्पताल में भर्ती

By आकाश चौरसिया | Updated: April 21, 2024 12:25 IST

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टी की मानें तो मेम्फिस के एक पार्क में आयोजित एक ब्लॉक पार्टी के घातक रूप लेने के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के टेनेसी राज्य में आयोजित पार्टी में अचानक से चली गोलियांइसके बाद चारों ओर मची अफरा तफरी इसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए

नई दिल्ली: अमेरिका के मेम्फिस में करीब 300 युवा पार्टी कर रहे थे, इतने में अचानक से गोली चल गई। फिर 2 की मौत हो गई और 14 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात का खुलासा अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में हुआ है। मेम्फिस संयुक्त राज्य अमेरिका के टेनेसी राज्य का सबसे बड़ा नगर है। मिसिसिपि नदी पर इस नगर का एक विशाल बन्दरगाह स्थित है।

मेम्फिस पुलिस विभाग के अनुसार, शनिवार को हुए हादसे में घायल हुए लोगों में से तीन को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल में ले जाया गया, और 11 अन्य निजी वाहनों में अस्पतालों में पहुंचे। सीएनएन मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि पार्टी में 300 लोग इकट्ठा थे और अचानक से वहां पर शूटिंग शुरू हो गई। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि 16 पीड़ितो को इस इवेंट में नुकसान पहुंच है।

सीएनएन के अनुसार, अधिकारी शाम 7:19 बजे (स्थानीय समयानुसार) घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्हें बंदूक की गोली से घायल पांच पीड़ित मिले। उनमें से तीन को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया और दो लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने आगे बताया कि शनिवार रात तक किसी भी आरोपी को कस्टडी में नहीं लिया जा सका है। मेम्फिस पुलिस चीफ Cerelyn Davis का मानना है कि इवेंट में दो लोगों ने खुली तौर पर गोली चला दी। लेकिन अभी यह कह पाना मुश्किल है कि हिंसा किस रूप में बदल गई।   

इसके बाद डेविड ने शनिवार शाम को कहा, हम बिना रुके रात से उनकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, जो भी इस शूटिंग के दौरान मौजूद थे और इस पूरे कारनामे में शामिल थे। पुलिस की मानें तो जांच जारी है। मेम्फिस पुलिस चीफ ने कहा कि विभाग को घटनास्थल से वीडियो फुटेज मिला है और वह जिम्मेदार लोगों की तलाश कर रहा है। डेविस ने घटना के फुटेज या जानकारी वाले किसी भी व्यक्ति से कानून प्रवर्तन से संपर्क करने के लिए भी कहा है।

टॅग्स :अमेरिकाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?