लाइव न्यूज़ :

जॉर्डन के शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य के दो विश्वस्तों पर लगा राजद्रोह का आरोप

By भाषा | Updated: June 13, 2021 21:17 IST

Open in App

अम्मान, 13 जून (एपी) जॉर्डन की राज्य सुरक्षा अदालत के अभियोजक ने शाह अब्दुल्ला द्वितीय के सौतेले भाई हमजा के दो विश्वासपात्रों के खिलाफ राजद्रोह और उकसाने का मुकदमा दायर किया है। शाही महल में चल रही साजिश में यह दुर्लभ कदम माना जा रहा है।

यह मामला तब सार्वजनिक हो गया जब अप्रैल की शुरुआत में हमजा को नजरबंद किया गया और उनके दो सहयोगियों- बसीम अवदल्लाह और शरीफ हसन बिन जैद- को गिरफ्तार किया गया। यह कदम उनपर जॉर्डन को विदेशी ताकतों की मदद से अस्थिर करने के आरोपों के बीच उठाया गया।

बिन जैद शाही परिवार के सदस्य हैं जबकि अवदल्लाह शाही दरबार के पूर्व प्रमुख हैं और माना जाता है कि उनके सऊदी अरब के शक्तिशाली वली अहद सलमान से करीबी संबंध हैं।

सरकारी संवाद एजेंसी पेट्रा ने रविवार को बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई अगले सप्ताह राज्य सुरक्षा अदालत में शुरू होगी। हमजा के भविष्य को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है, यह भी स्पष्ट नहीं है कि उनके आने-जाने या संवाद करने पर रोक कायम है या नहीं।

हमजा को नजरबंद किये जाने के बाद शाह अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने अपने सौतेले भाई के साथ मामले को शाही परिवार के भीतर मध्यस्थता से सुलझा लिया है और वह अपने घर में बादशाह की सुरक्षा में हैं।

सरकारी मीडिया में रविवार को प्रकाशित खबर में आरोप लगाया कि हमजा शासन करने की ‘अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा’ से प्रेरित हैं।

गौरतलब है कि अब्दुल्ला ने वर्ष 2004 में हमजा से वली अहद का तमगा छीन लिया था और इस पद को अपने सबसे बड़े बेटे को दे दिया था।

अभियोग में आरोप लगाया गया कि हमजा, अवदल्लाह और बिन जैद हमजा की स्थिति को मजबूत करने के लिए विदेशी मदद के वास्ते एक-दूसरे के संपर्क में थे। अवदल्लाह ने फलीस्तीन मुद्दे पर बादशाह की आलोचना की ताकि जॉर्डन की यरुशलम स्थित प्रमुख मुस्लिम धार्मिक स्थल के संरक्षक की भूमिका को कमजोर किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा