लाइव न्यूज़ :

लंदन में दो ब्रिटिश सिखों पर तलवार और चाकू से सड़क पर झगड़ा करने के आरोप

By भाषा | Updated: January 20, 2021 10:43 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 20 जनवरी ब्रिटेन में सिख समुदाय के दो लोगों पर सड़क पर हंगामा करने और एक व्यक्ति को डराने के लिए तलवार तथा चाकू का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।

‘स्कॉटलैंड यार्ड’ (पुलिस मुख्यालय) के अनुसार दोनों व्यक्तियों ने पश्चिमी लंदन के साउथहॉल में सड़क पर हुई झड़प में तलवार और चाकू का इस्तेमाल किया था।

‘मेट्रोपॉलिटन पुलिस’ ने एक बयान में बताया कि सुखवीर सिंह (22) और लक्खा सिंह (29) को सोमवार को विल्सडन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। उन पर हंगामा करने और सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार से एक व्यक्ति को धमकाने का आरोप है।

बयान में कहा गया, ‘‘ पुलिस को 17 जनवरी, रविवार रात 12 बजकर 20 मिनट पर फोन आया था कि किंग स्ट्रीट में करीब 30 लोग चाकू और तलवार सहित विभिन्न हथियारों से लड़ रहे हैं।’’

बयान के अनुसार, ‘‘ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच दो लोगों को गिरफ्तार किया। किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।’’

इसमें बताया गया कि दोनों को हिरासत में भेज दिया गया है और 15 फरवरी को उन्हें ‘इस्लेवर्थ क्राउन कोर्ट’ में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से आगे आने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल