लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने गलत जानकारी को चिह्नित करने के लिए नए ‘लेबल’ किए जारी

By भाषा | Updated: November 17, 2021 12:24 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 नवंबर (एपी) ट्विटर उपयोगकर्ताओं को अब गलत एवं भ्रामक ट्वीट पर चेतावनी वाला ‘लेबल’ नजर आएगा। सोशल मीडिया मंच को अधिक प्रभावी तथा कम भ्रामक बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इस चेतावनी ‘लेबल’ पर कम्पनी जुलाई से काम कर रही थी। 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले और बाद में चुनाव संबंधी गलत सूचना देने वाले ‘लेबल’ को अद्यतन कर उन्हें बनाया गया है। लोगों को झूठ फैलाने से रोकने के लिए पर्याप्त ना होने को लेकर उन ‘लेबल’ की आलोचना की गई थी।

इन नए चेतावनी ‘लेबल’ को मंगलवार को दुनियाभर में जारी किया गया, जिसका लक्ष्य गलत जानकारियों की आसान पहचान सुनिश्चित करना है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे ‘लेबल’ उपयोगकर्ताओं के लिए मददगार हो सकते हैं, साथ ही वे सोशल मीडिया मंच को ‘कंटेंट मॉडरेशन’ के अधिक कठिन काम को आसान कर देंगे..यानी यह तय करना कि साजिश और झूठ फैलाने वाले पोस्ट, फोटो और वीडियो को हटाया जाए या नहीं।

ट्विटर केवल तीन प्रकार की गलत जानकारियों पर ‘लेबल’ अंकित करता है, ‘‘तथ्य तोड़-मोड़कर पेश करने वाली पोस्ट’’, जैसे किसी वीडियो तथा ऑडियो के साथ जानबूझकर ऐसे छेड़छाड़ की जाए कि वे वास्तविक दुनिया के लिए नुकसानदायक हो, चुनाव या मतदान संबंधी गलत जानकारी और कोविड-19 से जुड़ी गलत एवं भ्रामक जानकारियां।

अद्यतन डिजाइन में ‘ऑरेंज लेबल’ और ‘रेड लेबल’ को शामिल किया गया है, ताकि वे पहले वाले ‘लेबल’ से अधिक कारगर साबित हों। पहले ‘लेबल’ का रंग नीला था, जो ट्विटर के रंग से मेल खाता है।

ट्विटर ने कहा कि प्रयोगों में सामने आया कि यदि रंग एकदम से आंखों को आकर्षित करने वाला हो, तो यह लोगों को वास्तविक ट्वीट की पहचान करा सकता है।

कम्पनी ने कहा कि इन ‘लेबल’ पर क्लिक कर जानकारी पड़ने की दर में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, यानी अधिक लोगों ने नए ‘लेबल’ का इस्तेमाल कर गलत एवं भ्रामक ट्वीट के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की।

कम्पनी के अनुसार, भ्रामक ट्वीट पर ‘ऑरेंज लेबल’ और गंभीर रूप से गलत जानकारी देने वाले ट्वीट, जैसे कि टीके लगाने से ‘ऑटिज्म’ होने का दावा करने जैसी जानिकारियां देने वाले ट्वीट पर ‘रेड लेबल’ अंकित किया जाएगा। ‘रेड लेबल’ वाले ट्वीट का जवाब देना, या उसे ‘लाइक एवं रिट्वीट’ करना संभव नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना