लाइव न्यूज़ :

तुर्की ने अमेरिकी धमकियों को किया नजरअंदाज, रूस के साथ करने जा रहा है S-400 की डील

By विकास कुमार | Updated: May 5, 2019 20:13 IST

अमेरिका ने तुर्की को यहां तक कह दिया है कि अगर वो यह डील करता है तो अमेरिकी F-35 विमान तुर्की की धरती पर कभी नहीं उतरेगा. यह विमान पांचवीं पीढ़ी का सबसे उन्नत फाइटर जेट है जिसे अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन बनाती है.

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की और रूस के बीच हो रहे S-400 की डील से पाकिस्तान का बड़ा नुकसान हो सकता है.अमेरिका S-400 की डील के कारण पहले ही तुर्की पर कई तरह के प्रतिबंधों की प्लानिंग कर चुका है.

तुर्की ने रूस से मिसाइल खरीद पर आगे बढ़ने पर अमेरिका द्वारा उस पर प्रतिबंध लगाने की धमकियों को खारिज करते हुए रविवार को कहा कि वह मास्को को किए वादे से पीछे नहीं हटेगा. अमेरिका ने कहा है कि यदि तुर्की ने रूसी मिसाइल रक्षा प्रणाली हासिल किया तो वह उसके साथ संयुक्त एफ - 35 कार्यक्रम रोक देगा. 

तुर्की के उपराष्ट्रपति फुअत ओकते ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘‘प्रतिबंधों की अमेरिकी धमकियों से यह जाहिर होता है कि वे लोग तुर्की को नहीं जानते हैं.’’ अंकारा ने कहा है कि रूसी मिसाइल प्रणाली एस - 400 की प्रथम आपूर्ति जून या जुलाई में होने का कार्यक्रम है.

रूस के साथ है क़रार

तुर्की ने रूस से S-400 लॉन्ग रेंज एंटी एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम हासिल करने का करार किया है. अमेरिका ने इसके लिए तुर्की को धमकी दी है कि अगर वो यह तकनीक हासिल करता है तो उसके द्वारा कई तरह के आर्थिक प्रतिबन्ध लगाये जायेंगे. तुर्की ने भी डील से पीछे नहीं हटने का मन बनाया है. रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से इसके लिए प्रतिबद्धिता जताई है.

अमेरिका ने तुर्की को यहां तक कह दिया है कि अगर वो यह डील करता है तो अमेरिकी F-35 विमान तुर्की की धरती पर कभी नहीं उतरेगा. यह विमान पांचवीं पीढ़ी का सबसे उन्नत फाइटर जेट है जिसे अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन बनाती है. 

S-400 डील बन सकती है आफ़त

तुर्की और रूस के बीच हो रहे S-400 की डील से पाकिस्तान का बड़ा नुकसान हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि तुर्की और पाकिस्तान के बीच T-129 हेलिकॉप्टर की डील हुई है जो मल्टी रोल काम्बिंग और अटैकिंग हेलिकॉप्टर है. पाकिस्तान और तुर्की के बीच यह करार 1.1 बिलियन डॉलर में हुई है. लेकिन इस डील पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. 

दरअसल इस डील के लिए तुर्की को अमेरिका से एक्सपोर्ट कागजात पर हस्ताक्षर की जरूरत पड़ेगी लेकिन अमेरिका S-400 की डील के कारण पहले ही तुर्की पर कई तरह के प्रतिबंधों की प्लानिंग कर चुका है ऐसे में यह डील अधर में लटक सकती है. T-129 हेलिकॉप्टर ब्रिटश-इटली सुरक्षा कंपनी ऑगस्टा वेस्टलैंड बनाती है. 

तुर्की के लिए यह बड़ा झटका इसलिए भी साबित होने वाला है क्योंकि फ़िलीपीन्स ने भी इस अटैकिंग हेलिकॉप्टर में अपनी दिलचस्पी दिखाई है. लेकिन अमेरिकी हस्ताक्षर के बिना यह असंभव है. एक अनुमान के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण तुर्की के आर्म्स डिपार्टमेंट को अकेले 10 बिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है. 

(भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :अमेरिकारूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH