लाइव न्यूज़ :

पत्रकार खशोगी की मौत को लेकर तुर्की के राष्ट्रपति का खुलासा, कहा- कई दिन से मारने की थी साजिश

By भाषा | Updated: October 23, 2018 18:30 IST

तुर्की के राष्ट्रपति ने मांग की कि सऊदी अरब को इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान बतानी चाहिए, चाहे वे किसी भी पद पर हों।

Open in App

अंकारा, 23 अक्टूबर:  तुर्की के राष्ट्रपति ने मंगलवार को कहा कि सऊदी अरब के अधिकारियों ने कई दिन की योजना के बाद इस्तांबुल वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या कर दी। हालांकि सऊदी अरब ने इसके विपरीत यह सफाई दी थी कि पत्रकार की मृत्यु दुर्घटनावश हो गयी।

तुर्की के राष्ट्रपति ने मांग की कि सऊदी अरब को इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान बतानी चाहिए, चाहे वे किसी भी पद पर हों।

तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोआन ने कहा कि वह चाहते हैं कि सऊदी अरब खशोगी की हत्या के मामले में हिरासत में लिये गये 18 संदिग्धों पर तुर्की की अदालतों में मुकदमा चलने की इजाजत दे। इससे तुर्की और सऊदी अरब की सरकार के बीच तनाव गहराता दिख रहा है। सऊदी सरकार ने कहा कि वह अपनी खुद की जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों को दंडित करेगी।

एर्दोआन ने संसद में सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों को दिये भाषण में कहा, ‘‘इस तरह की घटना के लिए मुट्ठीभर सुरक्षाकर्मियों और खुफिया अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराने से हमें या अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तसल्ली नहीं मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सऊदी अरब ने हत्या की बात कबूल करके एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। फिलहाल हम उम्मीद करते हैं कि वे जिम्मेदार लोगों को खुलकर सामने लाएं, चाहे कोई ऊंचे से ऊंचे पद पर हो या निचले पद पर। उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाए।’’

पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि एर्दोआन के भाषण में खशोगी की हत्या के बारे में सच का खुलासा किया जाएगा। लेकिन इसमें महज जानकारी का एकमात्र सूत्र बताया गया है जो पहले ही अधिकारियों ने दे दी है और तुर्की के मीडिया में प्रसारित हो चुकी है।

हालांकि तुर्की के राष्ट्रपति ने सऊदी अरब पर इस बात के लिए दबाव बनाये रखा कि संदिग्धों पर तुर्की में मुकदमा चले और साजिशकर्ताओं को दंडित किया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘सारे सबूत दर्शाते हैं कि जमाल खशोगी एक वीभत्स हत्या का शिकार हुए। इस तरह की जघन्य घटना को छिपाने का प्रयास मानवीय अंतरात्मा को आहत करेगा।’’

एर्दोआन ने अपने भाषण में सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान का जिक्र नहीं किया। हालांकि शाही परिवार से जुड़े अधिकारियों के नाम इस हत्याकांड में सामने आ रहे हैं।

शुरुआत में खशोगी के बारे में कुछ नहीं पता होने की बात कहने के बाद सऊदी अरब ने शनिवार को एक नई कहानी पेश की कि उनकी मौत झगड़े में हुई।

मंगलवार को दोपहर के वक्त एर्दोआन ने सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों से वादा किया कि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

सोमवार को लीक हुए निगरानी वीडियो में एक व्यक्ति को खशोगी के लापता होने के कुछ घंटों बाद दूतावास से उनके कपड़े पहने निकलते हुए देखा गया।

सीएनएन द्वारा प्रसारित नए वीडियो और तुर्की में सरकार की ओर झुकाव रखने वाले समाचारपत्र की खबर में बताया गया कि शहजादा मोहम्मद के शिष्टमंडल के एक सदस्य ने उसी वक्त दूतावास से शाही दफ्तर में चार बार फोन किया। इन खबरों ने सऊदी अरब पर और दबाव बनाया है।

इस बीच सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा कि खशोगी की हत्या की जांच से सच सामने आएगा कि असल में क्या हुआ था और उनका देश यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है “कि जांच गहराई से हो, पूरी हो, सच सामने आए तथा जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए।”

विदेश मंत्री आदिल अल जुबेर ने इंडोनेशिया में यह भी संकल्प जताया कि ऐसा तंत्र बनाया जाएगा ताकि, “इस तरह की घटना फिर कभी न हो।”

टॅग्स :जमाल खशोगीसऊदी अरबडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका