लाइव न्यूज़ :

तुर्की ने अमेरिका से उस पर लगाये प्रतिबंध की समीक्षा की अपील की

By भाषा | Updated: January 14, 2021 17:11 IST

Open in App

अंकारा, 14 जनवरी (एपी) तुर्की के रक्षा मंत्री ने नए अमेरिकी प्रशासन से तुर्की के साथ बातचीत करने और एक उन्नत रूसी वायु रक्षा प्रणाली की खरीदारी को लेकर देश पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय की समीक्षा करने की अपील की।

यह अपील तब की गई है जब अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक तुर्की रूसी रक्षा प्रौद्योगिकी का त्याग नहीं करता तब तक प्रतिबंधों को नहीं हटाया जाएगा।

बुधवार देर रात पत्रकारों से बात करने के दौरान तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकर से जब पूछा गया कि क्या अमेरिकी दबाव के बीच तुर्की रूसी एस-400 प्रणाली को छोड़ने पर विचार करेगा, तो उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऐसी नौबत आने से पहले इस मुद्दे का हल हो जाएगा।

अकर ने यह भी कहा कि एस-400 की दूसरी खेप हासिल करने पर रूस के साथ बातचीत जारी है।

दिसंबर में, अमेरिका ने सीएएटीएसए नामक एक अमेरिकी कानून के तहत चार तुर्की अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसका मकसद रूसी प्रभाव को कम करना है। प्रतिबंध में तुर्की के रक्षा उद्योग के लिए निर्यात लाइसेंस पर प्रतिबंध भी शामिल है। पहली बार कानून का इस्तेमाल नाटो के सहयोगी देश को दंडित करने के लिए किया गया है।

इन प्रतिबंधों ने अमेरिका और तुर्की के बीच के दरार को और गहरा कर दिया है। दोनों देशों के बीच सीरिया और अन्य जगहों पर तुर्की की सैन्य कार्रवाई समेत कई तरह के मुद्दों पर पहले से कई विवाद हैं।

अकर ने कहा, ‘‘इस तरह से चीजों को खराब नहीं करना चाहिए। आइए मिल बैठकर बात करें और समस्या का समाधान करें।’’

हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने तुर्की के साथ बातचीत की संभावना को खारिज कर दिया है।

उन्होंने यह भी कहा है कि प्रतिबंधों को तब तक नहीं हटाया जा सकता जब तक तुर्की की धरती पर रूसी वायु-रक्षा प्रणाली की मौजूदगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला