लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड: भूकंप के तेज झटकों और सुनामी की चेतावनी के बाद हजारों लोगों को तटीय इलाकों से हटाया गया, खतरा फिलहाल टला

By भाषा | Updated: March 5, 2021 10:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय समय के अनुसार शुक्रवार देर रात से न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके सुनामी की चेतावनी के बाद तटीय इलाकों से हजारों की संख्या में लोगों को हटाया गया थाखतरा टलने की खबर के बाद अब लोगों को घरों की ओर लौटने की दी जा रही है सलाह

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड): दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद महासागर में सुनामी के खतरे के बीच न्यूजीलैंड में तटीय इलाकों से शुक्रवार को हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

हालांकि राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) ने बाद में खतरा टल जाने की बात कहते हुए लोगों को घर लौटने की सलाह दी।

न्यूजीलैंड से एक हजार किलोमीटर दूर केरमाडेक द्वीप समूह पर लगातार कई भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान 8.1 तीव्रता का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके अलावा 7.4 और 7.3 तीव्रता के भूकंप के झटके भी महसूस किए गए।

सुनामी के खतरे के मद्देनजर न्यूजीलैंड में कई जगह सड़कों पर जाम लग गया और अफरातफरी की स्थिति भी उत्पन्न हो गई क्योंकि अधिकतर लोग ऊंचाई वाले स्थानों की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। गिसबोर्न के पास टोकोमारू बे सहित कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने छोटी लहरों के वीडियो भी बनाए।

राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने दिन में कहा था कि खतरा टल गया है और लोग अपने-अपने घरों में वापस लौट सकते हैं, लेकिन समुद्र तट पर जाने से बचें।

‘अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण’ ने कहा कि सबसे शक्तिशाली भूकंप का केन्द्र केरमाडेक द्वीप समूह के पास 19 किलोमीटर की गहराई पर था। एजेंसी ने एक रिपार्ट में कहा कि इससे पहले 1973 में क्षेत्र में 8.0 तीव्रता का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी