लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के सलाहकार स्कॉट एटलस ने अपने पद से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: December 1, 2020 13:58 IST

Open in App

वाशिंगटन, एक दिसंबर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में नाकामी को लेकर आलोचना झेलने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष सलाहकार डॉ. स्कॉट एटलस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

एटलस महज चार महीने ही इस पद पर रह पाए । एटलस के पास लोक स्वास्थ्य या संक्रामक बीमारियों से निपटने का कोई औपचारिक तजुर्बा नहीं था। उन्होंने महामारी रोकने के लिए मास्क पहनने की जरूरत और अन्य उपायों पर भी सवाल उठाए थे। अमेरिका में संक्रमण के कारण 2,68,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

मास्क को अनुपयोगी बताते हुए उन्होंने लॉकडाउन का भी विरोध किया था और ‘हर्ड इम्युनिटी’ के विचार को बढ़ावा दिया।

स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के न्यूरो-रेडियोलॉजिस्ट एटलस ने सोमवार को अस्थायी पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोमवार को त्यागपत्र की एक तस्वीर भी ट्वीट की।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की आगामी टीम का हवाला देते हुए एटलस ने कहा, ‘‘मुश्किल वक्त में देश का मार्गदर्शन करने जा रही नयी टीम के सदस्यों मेरी शुभकामनाएं।’’

ट्विटर ने अक्टूबर में एटलस का एक ट्वीट हटा दिया था जिसमें उन्होंने मास्क की महत्ता को कमतर बताने की कोशिश की थी।

डॉ एंथनी फौसी और बीमारी रोकथाम नियंत्रण केंद्र के विशेषज्ञों ने आरोप लगाया था कि एटलस राष्ट्रपति ट्रंप को वायरस के प्रसार के बारे में भ्रामक और फर्जी सूचनाएं देते हैं ।

अमेरिका कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित हुआ। देश में संक्रमण के 1,35,41,000 मामले आ चुके हैं और 2,68,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक