लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध नहीं करेगा लेकिन अगर जंग होती है तो हम बहुत मजबूत

By भाषा | Updated: June 26, 2019 20:01 IST

ट्रंप ने दोनों देशों के मध्य तनाव के बीच कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध नहीं करेगा लेकिन अगर जंग होती है तो अमेरिका बहुत मजबूत स्थिति में है। मैं आपको यह बता सकता हूं कि युद्ध लंबा नहीं खिंचेगा। मैं थल सैनिकों की बात नहीं कर रहा हूं।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध नहीं करेगा।ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई ने बुधवार को कहा कि उनका देश अमेरिका के दबाव और अपमान के आगे नहीं झुकेगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिकाईरान के साथ युद्ध नहीं करेगा, अगर वह जंग में गया तो जबर्दस्त ताकत का इस्तेमाल करेगा। फॉक्स बिज़नेस न्यूज ने साक्षात्कार के दौरान ट्रंप से अमेरिका द्वारा ईरान के साथ युद्ध करने के बारे में सवाल किया था।

ट्रंप ने दोनों देशों के मध्य तनाव के बीच कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध नहीं करेगा लेकिन अगर जंग होती है तो अमेरिका बहुत मजबूत स्थिति में है। मैं आपको यह बता सकता हूं कि युद्ध लंबा नहीं खिंचेगा। मैं थल सैनिकों की बात नहीं कर रहा हूं।’’ 

ईरान अमेरिकी अपमान के आगे नहीं झुकेगा : खामनेई

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई ने बुधवार को कहा कि उनका देश अमेरिका के दबाव और अपमान के आगे नहीं झुकेगा। तेहरान में लोगों को संबोधित करते हुए खामनेई ने कहा, ‘‘ ईरानी लोग गरिमा, स्वतंत्रता और प्रगति चाहते हैं। इसलिए क्रूर दुश्मनों के दबाव से ईरानियों को फर्क नहीं पड़ता है।’’

खामनेई के दफ्तर ने उनके हवाले से कहा, ‘‘ दुनिया का सबसे दुष्ट अमेरिकी शासन रहमदिल ईरानी राष्ट्र पर इल्ज़ाम लगाता है और अपमानित करता है जो खुद जंगों, संघर्ष और लूटपाट करने का स्रोत है।’’ उन्होंने कहा कि ईरानी लोग ऐसे अपमानों के आगे झुकने वाला नहीं है।

ईरान ने पिछले हफ्ते अमेरिका के ड्रोन को मार गिराया था जिसके बाद से दोनों मुल्कों में ज़ाबानी जंग चल रही है। इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामनेई और अन्य ईरानी अधिकारियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की।

टॅग्स :अमेरिकाईरानडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल