लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने बाइडन से मुस्लिम देशों पर यात्रा प्रतिबंध बहाल करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: April 20, 2021 08:28 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 अप्रैल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन से अनुरोध किया है कि कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से देश को बचाने की खातिर वह कुछ मुस्लिम देशों पर पहले लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों को पुन: बहाल करें।

ट्रंप ने सोमवार को एक वक्तव्य में कहा, ‘‘यदि जो बाइडन हमारे देश को कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो उन्हें अन्य देशों से आने वाले लोगों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध और देश में प्रवेश पाने के इच्छुक लोगों की जांच के सभी उपायों को फिर से बहाल करना चाहिए तथा शरणार्थी प्रतिबंध भी बहाल करने चाहिए जो मैंने सफलतापूर्वक लगाए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादी पूरी दुनिया में सक्रिय हैं और वे ऑनलाइन भर्ती करते हैं। हमारे देश से आतंकवाद तथा कट्टरपंथ को दूर रखने के लिए समझदारी भरे एवं व्यावहारिक नियम आवश्यक हैं ताकि हम प्रवासियों से जुड़ी उन गलतियों को न दोहराएं जो यूरोप ने और ‘ट्रंप’ (के शासन) से पहले अमेरिका ने की थीं।’’

उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया तथा यमन समेत अनेक मुस्लिम देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाए थे, हालांकि राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडन ने ये प्रतिबंध हटा दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना