लाइव न्यूज़ :

ट्रम्प ने ईरान से कहा, उन्हें पता है वह क्या कर रहे हैं, मुझे लगता है वह आग के साथ खेल रहे हैं

By भाषा | Updated: July 2, 2019 13:30 IST

ब्रिटेन ने भी तेहरान को ‘‘आगे किसी भी कदम से बचने के लिए’’ कहा है। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने अर्द्ध सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईएसएनए’ से कहा था, “ ईरान ने मई में घोषित अपनी योजना के आधार पर 300 किलोग्राम की सीमा पार कर ली है।”

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने सोमवार को पुष्टि की कि ईरान ने वह सीमा लांघ ली है।अमेरिका ने पिछले साल परमाणु समझौते से खुद को अलग कर लिया था और सख्त प्रतिबंध फिर से लगा दिए थे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को ईरान को आगाह करते हुए कहा कि वह ‘‘ आग से खेल रहा है’’। गौरतलब है कि ईरान ने कहा कि उसने 2015 के परमाणु समझौते में तय सीमा से ज्यादा मात्रा में यूरेनियम का संवर्धन कर लिया है।

अमेरिका द्वारा ‘‘ अत्याधिक दबाव ’’ बनाने के चलते यह समझौता खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने ईरान को आगाह करते हुए कहा, ‘‘ उन्हें पता है वह क्या कर रहे हैं। उन्हें पता है वह किसके साथ खेल रहे हैं और मुझे लगता है वह आग के साथ खेल रहे हैं।’’

ब्रिटेन ने भी तेहरान को ‘‘आगे किसी भी कदम से बचने के लिए’’ कहा है। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने अर्द्ध सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईएसएनए’ से कहा था, “ ईरान ने मई में घोषित अपनी योजना के आधार पर 300 किलोग्राम की सीमा पार कर ली है।”

साथ ही उसने यह भी कहा कि वह इस कदम को वापस भी ले सकता है। अमेरिका ने पिछले साल परमाणु समझौते से खुद को अलग कर लिया था और ईरान के महत्वपूर्ण तेल निर्यात तथा वित्तीय लेन-देन और अन्य क्षेत्रों पर सख्त प्रतिबंध फिर से लगा दिए थे।

 ईरान ने समझौते को बचाने के लिए इसके अन्य साझेदारों पर दबाव बढ़ाने की कोशिश के तहत आठ मई को घोषणा की थी कि वह संवर्धित यूरेनियम और भारी जल भंडार पर लगाई गई सीमा को अब नहीं मानेगा।

इसने साथ ही धमकी दी थी कि वह अन्य परमाणु प्रतिबद्धताओं को भी नहीं मानेगा जब तक कि समझौते के शेष साझेदार- ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, जर्मनी और रूस इन प्रतिबंधों से उसे छुटकारा नहीं दिलाते, खासकर तेल की बिक्री पर लगे प्रतिबंध से।

सोमवार को प्रकाशित अपनी टिप्पणियों में जरीफ ने कहा कि ईरान ने अपनी मंशा मई में “बहुत स्पष्ट” तौर पर जाहिर कर दी थी। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने सोमवार को पुष्टि की कि ईरान ने वह सीमा लांघ ली है जो समझौते ने उसके कम संवर्धित यूरेनियम के भंडार पर लगाई थी। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपईरानी कपब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!