लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने जॉर्जिया के चुनाव प्रमुख पर ‘वोट’ तलाशने का बनाया था दबाव

By भाषा | Updated: January 4, 2021 10:58 IST

Open in App

अटलांटा (अमेरिका) चार जनवरी (एपी)अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्जिया के चुनाव प्रमुख से राज्य में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत का फैसला बदलने और उनकी जीत के लिए वोट तलाशने की अपील की थी । टेलीफोन पर की गई बातचीत की एक टेप सामने आने पर यह खुलासा हुआ है।

ट्रंप ने हालांकि बाद में ट्वीट करके जॉर्जिया के राज्य सचिव एवं रिपब्लिकन ब्रैड राफेनसपर्गर से बातचीत करने की जानकारी दी।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने बातचीत की यह टेप ऑनलाइन जारी की थी,जो बाद में ‘एपी’ को भी मिली।

ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद एक बार फिर राज्य अधिकारियों पर नतीजे बदलने को लेकर दबाव बनाने का यह ताजा मामला है। वह भी ऐसे समय में जब दो सप्ताह में बतौर राष्ट्रपति उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है।

अपनी हार स्वीकार ना कर रहे ट्रंप ‘टेप’ में राफेनसपर्गर को कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘‘ मैं बस इतना चाहता हूं। मैं 11780 वोट चाहता हूं, जो हमें हासिल वोट से एक अधिक है। क्योंकि हमने राज्य में जीत दर्ज की है।’’

जॉर्जिया ने तीन नवम्बर को हुए चुनाव में 11,779 वोटों के साथ बाइडन को विजेता घोषित किया है।

व्हाइट हाउस को रविवार को इस संबंध में किए गए, ‘ई-मेल’ का कोई जवाब नहीं मिला है। वहीं राफेनसपर्गर को इस संबंध में भेजे संदेश (मैसेज) का भी कोई जवाब नहीं आया।

ट्रंप लगातार ट्वीट करके राफेनसपर्गर पर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि बिना किसी सबूत के 16 ‘इलेक्टोरल वोट’ गलत तरीके से बाइडन को दे दिए गए।

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘ उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।’’ राज्य के अधिकारी उन सभी सवालों के जवाब देने को ‘‘अनिच्छुक या असमर्थ ’’ हैं।

राफेनसपर्गर ने इसके जवाब में ट्वीट किया , ‘‘ सम्मानपूर्वक, राष्ट्रपति ट्रंप : आप जो कह रहे हैं वह सच नहीं है। सच जरूर सामने आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब