लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने अपने नागरिकों को वापस नहीं बुलाने वाले देशों पर लागू वीजा प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई

By भाषा | Updated: December 31, 2020 10:02 IST

Open in App

वाशिंगटन, 31 दिसंबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन देशों पर लागू वीजा प्रतिबंध की अवधि बढ़ा दी है, जिन्होंने अमेरिका में कानूनों का उल्लंघन करने वाले अपने नागरिकों को वापस बुलाने से इनकार कर दिया है।

ऐसे देशों के लिए वीजा प्रतिबंध 31 दिसंबर को खत्म हो रहा था।

ट्रंप ने इस संबंध में 10 अप्रैल को ज्ञापन जारी किया था। ज्ञापन में विदेश मंत्री और गृह मंत्री को अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन करने वाले अपने नागरिकों को स्वदेश वापस नहीं बुलाने वाले देशों के लिए वीजा जारी नहीं करने का अधिकार दिया गया है।

ट्रंप ने बुधवार को नया ज्ञापन जारी कर कहा कि 10 अप्रैल को जारी ज्ञापन उनके राष्ट्रपति पद पर बने रहने तक प्रभावी रहेगा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी और जनस्वास्थ के लिए लगातार बढ़ रहे जोखिम के कारण यह फैसला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'