लाइव न्यूज़ :

यूनान के क्रीत द्वीप में महसूस किए गए भूकंप के बाद के झटके

By भाषा | Updated: September 28, 2021 15:20 IST

Open in App

एथेंस, 28 सितंबर (एपी) यूनान के क्रीत द्वीप में शक्तिशाली भूकंप आने के एक दिन बाद, मंगलवार को 5.3 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

सोमवार को आए कम से कम 5.8 तीव्रता के भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, और कई अन्य घायल हो गए। भूकंप के झटके से कई मकानों और एक गिरजाघर को नुकसान पहुंचा था और कई जगहों पर भूस्खलन हुआ था।

‘एथेंस जियोडायनेमिक’ संस्थान ने मंगलवार को बताया कि सुबह भूकंप के बाद के झटके महसूस किए गए, जिसका केन्द्र क्रीत द्वीप के शहर हेराकलायन से 22 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था।

यूनान के जलवायु संकट एवं नागरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को महसूस किया गया झटका ‘‘संभवत: भूकंप’’ था और बाद में वे झटके महसूस किए गए जो भूकंप के बाद आते हैं।

मंत्रालय ने क्षेत्र के लोगों को उन इमारतों को लेकर आगाह किया जो क्षतिग्रस्त हुई हैं । साथ ही मंत्रालय ने अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह भी किया।

यूनान भूकंप की दृष्टि से अत्यधिक सक्रिय क्षेत्र में स्थित है और हर साल यहां कई भूकंप आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब