लाइव न्यूज़ :

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के चलते यात्राएं प्रभावित

By भाषा | Updated: February 8, 2021 15:30 IST

Open in App

फ्रैंकफर्ट, आठ फरवरी (एपी) कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में वार्षिक तौर पर यात्रा करने वाले प्रभावित हुए हैं। चाहे चीन में चंद्र नववर्ष पर अपने घर जाने वाले कारखाना श्रमिक हों, वसंत की छुट्टियों पर घूमने जाने वाले अमेरिकी छात्र अथवा ईस्टर पर यात्रा पर जाने वाले जर्मनी या ब्रिटेन के लोग हों। सभी की यात्राएं कोरोना वायरस के कारण रद्द हो गईं हैं।

वायरस के नए प्रकार के डर से आवागमन पर नए प्रतिबंध लगाये गए हैं। ये प्रतिबंध ऐसे समय लगे हैं जब लोगों का जीवन दोबारा पटरी पर लौट रहा था।

इसका सीधा प्रभाव एयरलाइंस, होटल, रेस्तरां और पर्यटन स्थलों पर पड़ेगा जो पिछले एकवर्ष से अधिक समय से महामारी के कारण मुश्किलों से जूझ रहे हैं। इससे उन देशों की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लौटने की गति धीमी होगी जहां की अर्थव्यवस्था काफी हद तक पर्यटन पर आधारित है।

अमेरिका में कॉलेज छात्रों को घूमने जाने से हतोत्साहित करने के लिए वसंत की छुट्टियां रद्द कर रहे हैं। ब्लूमिंगटन में इंडियाना विश्वविद्यालय ने सामान्य छुट्टियों को तीन दिन के ‘‘स्वास्थ्य अवकाश’’ से बदल दिया है। इसके चलते जैकी सिल्वेस्टर ने अपना 21 वां जन्मदिन लास वेगास में मनाने की योजना रद्द कर दी।

चीन में बस और ट्रेन स्टेशनों पर वार्षिक चंद्र नववर्ष पर दिखने वाली भीड़ नदारद है। सरकार ने जनता से कोरोना वायरस के नये प्रकोप के मद्देनजर यात्रा से बचने का आह्वान किया है।

12 फरवरी से शुरू होने वाला अवकाश के दौरान लाखों चीनी अपने शहरों या पर्यटन स्थलों की यात्रा या विदेश यात्रा पर जाते हैं। लाखों प्रवासी कामगारों के लिए, आमतौर पर वर्ष के दौरान अपने गृहनगर आने का यह एकमात्र मौका होता है। इस साल, प्राधिकारी उनसे छुट्टी पर नहीं जाने के लिए अतिरिक्त भुगतान का वादा कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दो दर्जन यूरोपीय देशों, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील पर यात्रा प्रतिबंधों को फिर बहाल कर दिया है। अमेरिका से जाने वाले लोगों को अब वापसी से पूर्व संक्रमण मुक्त होने की रिपोर्ट देनी होती है।

कनाडा ने कैरिबियन के लिए उड़ानें रोक दीं। इजरायल ने अपने मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया। यूरोपीय संघ में यात्रा प्रतिबंधित है और नागरिकों के प्रवेश पर पाबंदी और पृथकवास अनिवार्य किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक