लाइव न्यूज़ :

पूर्ण टीकाकरण कराए पर्यटकों को नहीं दिखानी होगी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट: अंडमान प्रशासन

By भाषा | Updated: September 24, 2021 13:13 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 24 सितंबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने केन्द्र शासित प्रदेश आने वाले उन सभी लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाने से छूट देने का फैसला किया है, जो कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक ले चुके हैं।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग ने 25 सितंबर से नई मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को लागू करने का फैसला किया है।

नई एसओपी के अनुसार, जो लोग कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक ले चुके हैं और दूसरी खुराक लिए उन्हें 15 दिन से अधिक समय हो चुका है उन्हें पोर्ट ब्लेयर आने के लिए कोरोना वायरस से संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाने की जरूरत नहीं होगी। पोर्ट ब्लेयर हवाईअड्डे पर भी इन लोगों की आरटी-पीसीआर जांच नहीं की जाएगी। इन यात्रियों को अपने साथ टीकाकरण प्रमाणपत्र में दर्ज पहचान पत्र दिखाना होगा।

एसओपी में कहा गया कि अगर किसी यात्री में पोर्ट ब्लेयर पहुंचने पर संक्रमण के लक्षण दिखें तो टीके लगे होने के बावजूद भी हवाईअड्डा टर्मिनल पर उनकी आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी।

उसमें कहा गया कि अन्य यात्री जिन्हें टीके नहीं लगे हैं या दूसरा टीका लगे 15 दिन नहीं हुए हैं, उन्हें संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी और पोर्ट ब्लेयर पहुंचते ही उनकी आरटी-पीसीआर जांच भी होगी।

अधिकारी ने कहा कि यह अनिवार्य है कि सभी यात्री टीके लगने होने के बाद भी कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करें।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है और बड़ी संख्या में पर्यटक द्वीपसमूह आ रहे हैं।

केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 17 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'