लाइव न्यूज़ :

Tokyo 2020 की शुरुआत आज, रैंकिंग राउंड में 9वें स्थान पर रहीं तीरंदाज दीपिका कुमारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2021 08:04 IST

ओलिंपिक खेलों का उद्घाटन भले आज हो रहा हो लेकिन कई सारी क्वालीफाइंग प्रतियोगिताएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं, इसी कड़ी में वर्ल्ड चैंपियन तीरंदाज दीपिका कुमारी को रैंकिंग राउंड में 9वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देउद्घाटन समारोह में शामिल होंगे 28 खिलाड़ी और अधिकारीफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन होंगे मुख्य अतिथिदर्शकों के बिना आयोजित होगा उद्घाटन समारोह

जापान की राजधानी टोक्यो में आज से शुरू हो रहे ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में 22 भारतीय खिलाड़ियों समेत 6 खेल अधिकारी भी भाग लेंगे। भारती ओलिंपिक संघ प्रमुख नरेंदर बत्रा ने इस बात की पुष्टि की है। टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में आज शाम आयोजित होने वाले समारोह में दोनों भारतीय ध्वजधारक वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मेरी कॉम और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भी हिस्सा लेंगे। भारतीय खिलाड़ियों की प्रतियोगिताओं के समय के अनुसार समारोह के लिए खिलाड़ियों ने अपनी रजामंदी दी है। बत्रा ने बताया कि भारतीय दल के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए अब तक साझा किए गए नंबर के मुताबिक - हॉकी (1), मुक्केबाजी (8), टेबल टेनिस (4), रोइंग (2), जिमनास्टिक (1 ), स्विमिंग (1), सेलिंग (4), फेंसिंग (1) और अधिकारी (6) उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। 

ओलिंपिक खेलों का उद्घाटन भले आज हो रहा हो लेकिन कई सारी क्वालीफाइंग प्रतियोगिताएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं, इसी कड़ी में वर्ल्ड चैंपियन तीरंदाज दीपिका कुमारी को रैंकिंग राउंड में 9वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

ओपनिंग सेरेमनी के निदेशक को समारोह से पहले निकाला

इस बीच टोक्यो ओलिंपिक आयोजन समिति ने गुरुवार को उद्घाटन समारोह के निदेशक को निकाल दिया। निदेशक केंतरो कोबायाशी को 1998 में एक टीवी शो के दौरान होलोकॉस्ट का मजाक उड़ाने के मामले में बाहर किया गया। टोक्यो उद्घाटन समिति के अध्यक्ष सेको हाशिमोतो ने बताया, 'हमनें कोबायाशी को अपनी प्रस्तुति के दौरान इस ऐतिहासिक त्रासदी पर आपत्तिजनक बातें कहने का दोषी पाया।'

कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस बार बिना दर्शकों के ओलिंपिक उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो के साथ ही संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन होंगी

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020जापानकोरोना वायरसइमेनुअल मेक्रोदीपिका कुमारी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा