लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में थियानमेन स्मारक संबंधी समूह ने विदेशी संबंधों से इनकार किया

By भाषा | Updated: September 5, 2021 17:00 IST

Open in App

हांगकांग, पांच सितंबर (एपी) हांगकांग में वार्षिक थियानमेन स्क्वायर स्मारक जुलूस का आयोजन करने वाले समूह ने कहा कि वह समूह की गतिविधियों की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत की जाने वाली पुलिसिया जांच में सहयोग नहीं करेगा और उसने इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया।थियानमेन स्क्वायर स्मारक पर सालाना वार्षिक कैंडललाइट जुलूस उन छात्रों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जो 4 जून, 1989 को बीजिंग के तियानमेन स्क्वायर में चीन की सेना द्वारा बड़े पैमाने पर लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों को हिंसक रूप से दबाने के दौरान मारे गए थे। पुलिस ने पिछले महीने ‘हांगकांग अलायंस इन सपोर्ट ऑफ पेट्रियॉटिक डेमोक्रेटिक मूवमेंट्स ऑफ चाइना’ को अधिसूचित किया था कि विदेशी हितों के लिए काम करने के लिए उसकी जांच की जा रही है। इस आरोप से समूह ने इनकार किया है। समूह की उपाध्यक्ष चाउ हान टुंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह राष्ट्रीय सुरक्षा (पुलिस) द्वारा किसी भी नागरिक संगठन को मनमाने ढंग से विदेशी एजेंट के रूप में ठप्पा लगाकर सत्ता का दुरुपयोग करने की एक बहुत खराब मिसाल है।” उन्होंने कहा, ‘‘समूह इस बात को सिरे से खारिज करता है कि हम कोई विदेशी एजेंट हैं।’’ चाउ ने कहा, “हम एक ऐसे संगठन हैं जिसकी स्थापना 1989 में लोकतांत्रिक आंदोलन के दौरान हुई थी, इसकी स्थापना हांग कांग के लोगों ने की थी।” जांच 2019 में बड़े पैमाने पर लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों के बाद हांगकांग के नागरिक समाज पर एक व्यापक कार्रवाई का हिस्सा है। अधिकारियों ने चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लगाए गए एक व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के साथ शहर पर नियंत्रण कड़ा कर दिया है। इस कानून ने सरकार के विरोध को प्रभावी ढंग से अपराध बना दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्व2021 में चीन छोड़कर हांगकांग, इक्वाडोर और बहामास होते हुए छोटी नाव से फ्लोरिडा पहुंचा गुआन हेंग?, शिनजियांग के निरोध केंद्रों का गुप्त रूप से वीडियो यूट्यूब पर जारी कर चीनी सच को दिखाया?

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

विश्वHong Kong Fire: भीषण आग की चपेट में दर्जनों जिंदगियां, हांगकांड में इमारतों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 94 हुई, कई लोग अब भी लापता

विश्वHong Kong fire: मरने वालों की संख्या बढ़कर 65, 279 लोग अब भी लापता, अस्पताल में जूझ रहे 68

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा