लाइव न्यूज़ :

ईरान में एक ही दिन तीन महिलाओं को फांसी पर लटकाया गया, मानवाधिकार संस्थाओं ने जताई चिंता

By शिवेंद्र राय | Updated: July 30, 2022 15:53 IST

ईरान में महिलाओं को मौत की सजा देने के मामले में तेजी आई है। एक एनजीओ ने बताया है कि बीती 27 जुलाई को देश में तीन महिलाओं को अपने पति की हत्या के जुर्म में फांसी पर लटकाया गया। साल 2022 में ईरान में अब तक कम से कम 306 लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देईरान में एक ही दिन तीन महिलाओ को दी गई फांसीइस साल अब तक 10 महिलाओं को दी जा चुकी है फांसीपिछले 11 साल में 164 महिलाओं को दी गई फांसी की सजा

तेहरान: ईरान में शुक्रवार को एक ही दिन में तीन महिलाओं को फांसी  की सजा दी गई है। एक गैरसरकारी संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक तीन महिलाओं को अपने पति की हत्या के जुर्म में फांसी की सजा दी गई। ईरान में मौत की सजा आम बात है लेकिन पिछले कुछ सालों में महिलाओं को फांसी देने की संख्या तेजी से बढ़ी है। महिलाओं को फांसी की सजा देने पर कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने चिंता जताई है।

इरानी एनजीओ के मुताबिक जिन महिलाओं को फांसी की सजा दी गई उनके नाम सोहेला अबेदी, फरनाक बेहेश्ती और सेनोबार जलाली हैं। इनको अदालत ने फांसी की सजा काफी पहले ही सुनाई थी लेकिन फांसी पर 27 जुलाई को लटकाया गया। सोहेला अबेदी की शादी 15 साल पहले एक शख्स से जबरदस्ती कराई गई थी। अबेदी ने शादी के 10 साल बाद पति की हत्या कर दी। सोहेला अबेदी को ईरान के सानंदाज शहर की एक जेल में फांसी दी गई।

दूसरी महिला फरनाक बेहेश्ती को ईरान के उर्मिया शहर की जेल में और सेनोबार जलाली को तेहरान के जेल में फांसी पर लटकाया गया। ईरानी एनजीओ की रिपोर्ट के अनुसार देश में इस साल कम से कम 10 महिलाओं को फांसी की सजा दी जा चुकी है। बता दें कि ईरान में महिलाओं घरेलू हिंसा के मामले में तलाक नहीं ले सकतीं। ईरान में महिलाओं के अधिकार बेहद सीमित हैं। ईरान की मानवाधिकार संस्था ईरान ह्यूमन राइट्स की पिछले साल अक्टूबर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2010 और अक्टूबर 2021 के बीच ईरान में कम से कम 164 महिलाओं को फांसी दी गई है।

ईरान के मानवाधिकार कार्यकर्ता इस साल देश में फांसी की सजा में वृद्धि से चिंतित हैं। आईएचआर की एक गणना के अनुसार, 2022 में ईरान में अब तक कम से कम 306 लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है। एमनेस्टी इंटरनेशनल सहित पूरी दुनिया की कई मानविधिकार संस्थाएं कह चुकी हैं कि ईरान भयानक तेजी से मौत की सजा रहा है।

टॅग्स :ईरानकोर्टIbrahim RaisiNGO
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."