लाइव न्यूज़ :

शिया समुदाय के सदस्यों पर हमले के लिये जिम्मेदार लश्कर-ए-झंगवी के तीन आतंकवादी मारे गए

By भाषा | Updated: October 13, 2021 19:17 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 13 अक्टूबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अल्पसंख्यक शिया समुदाय के सदस्यों पर हमले में कथित रूप से शामिल लश्कर-ए-झंगवी के तीन आतंकवादियों को देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने मार गिराया।

लश्कर-ए-झंगवी (एलईजे) के आतंकवादी पिछले अगस्त में लाहौर से लगभग 260 किलोमीटर दूर बहावलनगर में मुहर्रम के जुलूस पर हुए हमले में शामिल थे, जिसमें दो लोग मारे गए थे और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने बहावलनगर में मुहर्रम की 10 तारीख को जुलूस पर हुए हमले में शामिल एलईजे के आतंकवादी उमर दराज को गिरफ्तार किया है।

सीटीडी की एक टीम मंगलवार को लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर पाकपट्टन के मोजाकलय पठान जिले में आग्नेयास्त्रों और हथगोले बरामद करने के लिए ले गई, जिसे दराज ने उस इलाके में फेंक दिया था।

सीटीडी ने कहा, ''जैसे ही सीटीडी टीम ने दो हथगोले, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया, आतंकवादी उमर दराज के आग्नेयास्त्रों से लैस अज्ञात साथियों ने टीम पर घात लगाकर हमला किया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी तथा द्राज को अपने साथ ले गए।''

सीटीडी ने कहा, ''टीम ने कवर लिया और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी रुकी तो उमर दराज और उसके दो साथी मृत पाए गए। हालांकि उनके चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।''

घटनास्थल से दो हथगोले, दो पिस्तौल, एक राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

एलईजे एक सुन्नी आतंकवादी समूह है, जिसने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक शिया समुदाय के खिलाफ कई घातक हमलों की जिम्मेदारी ली है। इनमें 2013 में क्वेटा में हुआ विस्फोट भी शामिल हैं, जिसमें 200 से अधिक हजारा शिया मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा